13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी में पति ने पत्नी की फावड़े से काटी गर्दन, मौत के बाद भी 10 मिनट तक करता रहा वार

Barabanki Murder Case पर नाराज पति ने इतनी बेरहमी दिखाई कि, वह वर्षा की मौत के बाद भी लगातार करीब 10 मिनट तक उसकी गर्दन पर वार करता रहा। ग्रामीणों को जब इसकी जान कारी हुई तो पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  

2 min read
Google source verification
बाराबंकी में पति ने पत्नी की फावड़े से काटी गर्दन, मौत के बाद भी 10 मिनट तक करता रहा वार

बाराबंकी में पति ने पत्नी की फावड़े से काटी गर्दन, मौत के बाद भी 10 मिनट तक करता रहा वार

बाराबंकी जिले में मामूली कहासुनी के बाद पति, पत्नी से इस कद्र नाराज हो गया कि गुरुवार सुबह मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी की गर्दन पर फावड़े से से हमला बोल दिया। पत्नी वर्षा की गर्दन पर फावड़े से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई। पर नाराज पति ने इतनी बेरहमी दिखाई कि, वह वर्षा की मौत के बाद भी लगातार करीब 10 मिनट तक उसकी गर्दन पर वार करता रहा। ग्रामीणों को जब इसकी जान कारी हुई तो पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतक महिला परेशान करता था उसक पति

वारदात बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के गांव जैनाबाद मजरे बबुरिहा का है। जहां निवासी अजय कुमार की शादी करीब 15 साल पहले सतरिख क्षेत्र के ही सिकंदरपुर निवासी रामशंकर की पुत्री वर्षा के साथ हुई थी। वर्षा के चार बच्चे हैं। वर्षा के मायके वालों ने बताया कि, वर्षा का पति अजय कुमार अक्सर उनकी लड़की को परेशान करता था। हर छोटी-छोटी बात पर भी उसे मारता पीटता था। यह बात उसने हम लोगों को कई बार बताई थी, पर हम सब बहन को समझा कर उसे ससुराल भेज देते थे। आज भी किसी मामूली कहासुनी में उसने वर्षा की की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह भी पढ़े - Free Ration Scheme : बड़ी खुशखबर, यूपी में अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन

मौत के बाद भी 10 मिनट तक करता रहा वार

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि, वर्षा चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान उसके पति अजय ने उस पर फावड़े से हमला बोल दिया। वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, अजय पर इतना भूत सवार था कि वर्षा की मौत के बाद भी वह लगातार करीब 10 मिनट तक उसकी गर्दन पर वार करता रहा। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी पति कहीं भागा नहीं। अंत में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े - SP National Conference : अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आगे की विधिक कार्रवाई जारी - अपर पुलिस अधीक्षक

हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार, अजय नाम के शख्स ने मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी वर्षा की फावड़े से हमला करके हत्या कर दी है। आरोपी पति को आलाकत्ल फावड़े के साथ पकड़ लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।