बाराबंकी. क्रिकेट के भगवान, लिटिल मास्टर, मास्टर ब्लास्टर जैसे नामों से मशहूर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर आज बाराबंकी के बड़ागांव आएंगे। जानकारी के मुताबिक सचिन तेंदुलकर मसौली क्षेत्र में बड़ागांव के 300 घरों में लगाई गई सोलर पैनल और एलईडी का निरीक्षण करेंगे। आपको बता दें कि ये एलईडी सचिन तेंदुलकर की स्प्रीडिंग हैप्पीनेस इंडिया फाउंडेशन और स्नाइडर इंडिया कंपनी द्वारा लगाई गई हैं। दोपहर 3:30 बजे सचिन तेंदुलकर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:30 बजे सड़क मार्ग से बाराबंकी के बड़ागांव जाएंगे, जहां स्नाइडर इंडिया कंपनी के कंट्री हेड अनिल चौधरी उनका स्वागत करेंगे।