जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा 'स्वच्छ्ता मैराथन' कार्यक्रम का शुभारम्भ बाराबंकी के नागेश्वर नाथ मंदिर से किया गया। जिसमें जिले के कई नागरिकों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। साथ ही इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में वृक्षा रोपण भी किया। स्वच्छ्ता मैराथन कार्यक्रम के अंतर्गत यह मैराथन नागेश्वर नाथ मंदिर परिसर से चल कर नगर पालिका परिसर पर सम्पन्न हुई। स्वच्छ्ता मैराथन के इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे भारत में स्वच्छता के लिए कई अभीयान चला रहे हैं। जिसको देखते हुए महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर इस स्वच्छ्ता मैराथन का आयोजन हुआ है और आज इस मिशन में सभी लोग हिस्सा ले रहे हैं।