
सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाए राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, दर्ज हुई एफआईआर
बाराबंकी. भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी (Subramanian Swamy) द्वारा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कोकीन लेने बारे में की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस नेता काफी आक्रोशित हैं। बाराबंकी जिले में कांग्रेस के राजसभा सांसद पीएल पुनिया (PL Punia) ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस के राजयसभा सांसद पीएल पुनिया ने सुब्रह्मण्यम स्वामी के बयान को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान से राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है। इसके साथ ही उन्होंने सारे कांग्रेसियों को भी अपमानित करने का काम किया है। पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी उस परिवार से संबंध रखते हैं जिसने देश की आजादी में अहम योगदान दिया है। राहुल गांधी पर इस तरह के आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। सुब्रह्मण्यम स्वामी के इस बयान से हम सब कांग्रेस ही अपमानित महसूस कर रहे हैं। पुनिया ने सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Published on:
7 Jul 2019, 5:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.