
जुमे की नमाज पर बाराबंकी की मस्जिद में नहीं होगी भीड़, इमाम ने की अपील, घरों से ही करें इबादत
बाराबंकी. कोरोना के प्रकोप को देखते हुए, बाराबंकी की मस्जिदों में भी जुमे की नमाज नहीं होगी। इसको लेकर बाराबंकी में भी कई इमामों ने अपील जारी की। इसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को अपने घरों में रहें। कोरोना का खतरा है। इसलिए गली मोहल्लों में भीड़ न लगाएं। नमाज के लिए जामा मस्जिद का रूख न करें। जो दो चार लोग मस्जिद में हैं वो अजान के बाद वहीं पर नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में मस्जिदों मे नहीं जाना है।
सरकार और जिला प्रशासन के निर्देश पर लॉकडाउन का पालन करना है। जरूरी एहतियात भी बरतनी है। अपनी हिफाजद के लिए मॉस्क लगाएं। घर के आसपास साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना भी जरूरी है। घरों में रहें, ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, मस्जिद में जुमे की नमाज मुल्तवी की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुल्क की हुकूमत के जरूरी हुक्म को मानना हर मुसलमान पर वाजिब है। मुल्क और दुनिया में फैली कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए हुकूमत ने हर तरह की भीड़ पर रोक लगाई है। ऐसे में अगले हुक्म आने तक जुमे की नमाज मुल्तवी की जाती है।
Updated on:
27 Mar 2020 11:09 am
Published on:
27 Mar 2020 11:09 am
