5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उफनाती नदी में बच्चों के छलांग लगाते हुए जानलेवा स्टंट LIVE, वीडियो वायरल

मूसलाधार बारिश के चलते रेट नदी उफनाई हुई है। इसी उफनाती हुई नदी में बच्चे पुल के ऊपर से जानलेवा छलांग लगाकर मौत को दावत देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bbk_new.jpg

बाराबंकी. Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बच्चों का दिल दहला देने वाले स्टंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इन दिनों तेज बारिश के बीच बच्चे रोज ये जानलेवा स्टंट करते हैं। देखिए कैसे बच्चे जान हथेली पर रखकर पुल के ऊपर खड़े हैं और नदी में छलांग लगा रहे हैं।

बच्चों का जानलेवा स्टंट

आपको बता दें कि यह पुल नगर कोतवाली क्षेत्र में आने वाले आलापुर में रेट नदी पर बना है। ये पुल लखनऊ-अयोध्या रोड पर बने होने के चलते यहां से हमेशा हल्के और भारी तेज रफ्तार वाहन निकला करते हैं। लेकिन फिर भी स्टंट कर रहे इन बच्चों में इसका कोई डर नहीं है। वहीं बच्चों के इन स्टंट से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन भा कोई कदम नहीं उठाती, जबकि यह स्थान शहर सेमहज कुछ ही दूरी पर स्थित है।

बच्चे पुल से लगा रहे छलांग

दरअसल मूसलाधार बारिश के चलते रेट नदी उफनाई हुई है। इसी उफनाती हुई नदी में बच्चे पुल के ऊपर से जानलेवा छलांग लगाकर मौत को दावत देते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे रेट नदी का पानी एकदम उफना रहा है। फिर भी पुल से बच्चे मौत की छलांग लगाते हैं जो किसी भी वक्त किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है।

यह भी पढ़ें: भव्य होगी अयोध्या की टाउनशिप, कई देशों और राज्यों के लिए जमीन रिजर्व, 100 मीटर चौड़ा होगा मार्ग