
बारां. Heavy Rain In Rajasthan: महज 15 - 20 मिनट की तेज हवा के साथ हुईं बारिश ने शहर की कृषि उपज मंडी समेत डोल मेले में लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। जहां एक और कृषि उपज मंडी में हजारों कट्टे सोयाबीन व उड़द भीग कर खराब हो गई वही सैकड़ो कट्टे जींस पानी के साथ नाले में बह गई। जैसे ही पानी रुका किसान और हम्माल जिंसों को समेटते नजर आए।
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को करीब 14000 कट्टे सोयाबीन तथा 11000 कट्टे उड़द समेत अन्य जिंसों की आवक हुई थी जिसके चलते काफी जिन्स तो शैडो के अंदर थी। लेकिन अधिकतर आधे से ज्यादा माल शैडो के बाहर था। अचानक हुई बरसात से व्यापारी व किसानों की माने तो करीब 25 से 30 लख रुपए का नुकसान मंडी में हुआ है। किशनगंज क्षेत्र के किसान व घनश्याम नागर मिसाई का करीब 90 कट्टे उड़द भीगी कर खराब हो गया। वहीं से आधे से ज्यादा पानी में बह गया। वहीं श्यामपुरा के किसान बद्रीलाल अहीर के करीब डेढ़ सौ कट्टे सोयाबीन के भीग कर खराब हो गए। जिसमें से दर्जनों कट्टे सोयाबीन पानी के साथ बह गई। कई किसानों की जींस भीग कर खराब हुई तो कई किसानों की बेकार नाले में चली गई वहीं व्यापारियों ने भी सूखने के लिए जो जींस प्लेटफार्म पर फैला रखी थी हजारों कट्टे जींस सोयाबीन की भीगकर खराब हो गई।
यह भी पढ़ें : Weather Update: मानसून विदाई से पहले बरसेंगे बादल, IMD ने दिया अगले 24 घंटे 5 जिलों में झमाझम बारिश का ALERT
वहीं दूसरी ओर डोल मेला में लगी पुलिस चौकी की केनोबी उड़कर नीचे जा गिरी। जिसके चलते एक पुलिसकर्मी मामूली चोटिल हुआ। वहीं कई दुकानों के टीन टप्पर उड़ गए तो लाइट डेकोरेशन के सामानो का भी काफी नुकसान हुआ है। एक दस फीट की बड़ी एलसीडी भी टूट कर नीचे गिर पड़ी। कहीं व्यापारियों के सामान भी कर खराब हो गए।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Sep 2023, 6:11 PM IST
Published on:
28 Sep 2023, 6:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.