25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मानसून विदाई से पहले बरसेंगे बादल, IMD ने दिया अगले 24 घंटे 5 जिलों में झमाझम बारिश का ALERT

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब थमने वाला है क्योंकि मानसून की विदाई होने जा रही है। हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन 5 जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 28 Sep 2023, 5:29 PM IST

photo1695900865.jpeg

weather update पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब थमने वाला है क्योंकि मानसून की विदाई होने जा रही है। हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के इन 5 जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही रहने और दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव रहने की संभावना है। पश्चिमी इलाकों में दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने की आशंका है।
यह भी पढ़ें : Today weather: राजस्थान में बदला मौसम, आज यहां होगी बारिश


बीसलपुर बांध का बढ़ा जलस्तर
पिछले 24 घंटे में बीसलपुर बांध के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सहायक नदी त्रिवेणी में पानी का बहाव तीन मीटर से ज्यादा होने पर बांध में भी पानी की आवक तेज हुई। हालांकि फिर से त्रिवेणी नदी में पानी का बहाव 2.90 मीटर पर आ गया है। सुबह बांध का जलस्तर 313.76 आरएल मीटर रेकॉर्ड किया गया है। बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है।