6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर के नीचे दबकर पिता और पुत्र की मौत, गांव में छा गया मातम

ट्रैक्टर के नीचे दबकर पिता और पुत्र की मौत, गांव में छा गया मातम

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 11, 2023

उन दोनों को क्या पता था कि सवारी ही मौत बन जाएगी

उन दोनों को क्या पता था कि सवारी ही मौत बन जाएगी

बामला कस्बे और सहरोद के समीप स्थित एक खेत में ट्रैक्टर पर सवार होकर कृषि कार्य कर रहे मुकुट बिहारी सुमन (38) पुत्र रामेश्वर सुमन व अंकित सुमन (14) पुत्र मुकुट बिहारी सुमन की उसी ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पिता ट्रैक्टर चलाकर खेत में हंकाई कर रहा था। बगल में पुत्र बैठा था। अचानक असंतुलित हो जाने के कारण ट्रैक्टर 10 $फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसके नीचे दबकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया।

यह था मामला

शुक्रवार सुबह 9 बजे जब इसकी खबर ग्रामीणों को मिली तो वे सहायता को दौड़ पड़े। एक घंटे के बाद ट्रैक्टर को सीधा करके पिता और पुत्र को गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ लोगों ने उनको मौके पर सीपीआर भी दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद तत्काल निजी साधनों से पिता-पुत्र को बारां जिला चिकित्सालय लाया गया, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी।

परिजन का बुरा हाल

जब यह समाचार बामला पहुंचा तो लोग ओर परिजन सुनकर सन्न राह गए। हर एक इंसान की आंखों में आंसू आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। लोग बार बार परिजनों को दिलासा दे रहे थे कि दोनों पिता-पुत्र ठीक हैं। लेकिन जब दोनों के शव घर पहुंचे तो नजारा ह्दय विदारक था। एक ही परिवार में दो मौत ने सभी को झकझोर दिया। पूरा दिन आसपास के घरों में न किसी के चूल्हे जले न दुकानें खुली। मृतक मुकुट बिहारी सुमन और पुत्र अंकित सुमन के शवों को देखकर परिजनों का हाल बुरा था। शाम 5 बजे दोनो की अंत्येष्टि कर दी गई।

रो पड़े ग्रामीण

मृतक मुकुटबिहारी सुमन और अंकित सुमन की मौत लोगों के गले नहीं उतर रही थी। जब दोनों के शवों को अलग अलग अर्थी पर ले जाया गया और एक ही जगह दोनों के शवों को मुखाग्नि दी गयी तो हर इंसान की आंखों में आंसू थे। मृतक की पत्नी अपने पति और बेटे के शव को देखकर सुधबुध खो बैठी। दादा सदमे से बेहोश हो गए। उनका भी उपचार किया गया। मृतक के के दो बेटे थे जिनमें से एक की मौत हो गयी।