6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन माह बाद पकड़ा गया इनामी स्मैक तस्कर

बारां सदर थाने में दर्ज है मामला, झालावाड़ के सुनेल थाना क्षेत्र से दबोचा

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 10, 2023

तीन माह बाद पकड़ा गया इनामी स्मैक तस्कर

तीन माह बाद पकड़ा गया इनामी स्मैक तस्कर

बारां . बारां सदर थाना पुलिस व सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपए के इनामी तस्कर को सोमवार को झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच कर रहे बारां के पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र मीणा ने बताया कि सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत चछलाव के पूर्व सरपंच पाऊखेड़ी गांव निवासी भगवान ङ्क्षसह नागर 3 किलो 600 ग्राम मूल्य करीब 9 करोड़ रुपए की स्मैक बरामदगी में फरार चल रहा था। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर बारां सदर थाना पुलिस व सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल उसकी तलाश कर रही थी। टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल महेश सोमरा को आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। टीम ने सूचना के पुख्ता पर सुनेल पुलिस के सहयोग से आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर बारां पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 13 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

फतेहपुर टोल प्लाजा के निकट पकड़े थे दो आरोपी
जांच अधिकारी मीणा ने बताया कि 6 जुलाई 2023 की देर रात को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बारां जिले के थाना सदर क्षेत्र के फतेहपुर टोल प्लाजा के निकट से 9 करोड़ रुपए की स्मैक के साथ इकबाल खान और भरत कुमार नागर को गिरफ्तार किया था। इस समब्ंध में 7 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। जिन्होंने पूछताछ में पूर्व सरपंच भगवान ङ्क्षसह नागर के लिए उत्तरप्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीद कर लाना बताया था। आरोपी पर बारां पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। पूर्व सरपंच होने की आड़ में काफी समय से वह झारखंड, बिहार, मणिपुर और मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लाकर राज्य में सप्लाई करता रहा है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने भगवान ङ्क्षसह नागर के कई ठिकानों की जानकारी दी थी।