6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TEACHER;S EXAM : इस परीक्षा में मास्साब को बताना होगा, कितनी अंग्रेजी आती है?

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय : बच्चों को पढ़ाने से पहले शिक्षकों का इम्तिहान आज, इससे भरेंगे जिले में संचालित 56 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पद

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Aug 09, 2023

TEACHER;S EXAM : इस परीक्षा में मास्साब को बताना होगा, कितनी अंग्रेजी आती है?

TEACHER;S EXAM : इस परीक्षा में मास्साब को बताना होगा, कितनी अंग्रेजी आती है?

बारां. सरकार की ओर से एक बार फिर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत शिक्षकों का ही चयन कर उनका पदस्थापन किया जाएगा, लेकिन पदस्थापन की यह प्रक्रिया सहज नहीं होगी। इस बार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पदस्थापन चाहने वाले शिक्षकों की भी परीक्षा ली जा रही है। 00 शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को आवेदक कर्मचारियों की लिखित दक्षता परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा 60 मिनट की होगी, परीक्षार्थी को 60 मिनट में 60 प्रश्नों को हल करना होगा। 00 अंग्रेजी की दक्षता परखने पर खास जोर इस दौरान आवेदक अभ्यर्थियों की अंग्रेजी भाषा को लेकर दक्षता परखने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्राचार्य पद के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि नेतृत्व एवं प्रशासन तथा विभागीय योजनाओं को लेकर ज्ञान परखा जाएगा, लेकिन इनके लिए मात्र 5-5 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक एवं अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय पदों के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी माध्यमिक स्तर के 50 प्रश्न और योजनाओं से संबंधी 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। 00 यह नियम पड़ेंगे भारी पदस्थापन चाहने वाले आवेदकों के चयन को लेकर लिखित परीक्षा के साथ कुछ अन्य नियम भी तय किए गए हैं। इनमें से प्रत्येक गलत उत्तर अथवा एक से अधिक उत्तर के एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। इसी तरह आवेदक कार्मिक की परीक्षा उसके वर्तमान पदस्थापन स्थान से संबंधित जिले में निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर ही ली जाएगी। इससे कोई भी कार्मिक इच्छित जिले में नहीं जा सकेगा। 00 फिर भी नियुक्ति भाग्य के भरोसे विभाग की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है, लेकिन परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी पदस्थापन की राह आसान नहीं होगी। निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त कर लेने मात्र से कर्मचारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयो में पदस्थापन के लिए पात्र नहीं होंगे। विभाग की ओर से रिक्त पदों की उपलब्धता एवं कार्मिकोंं की आवश्यकतानुसार पदस्थापन किया जाएगा। इससे आवेदक अभ्यर्थियों को भाग्य भरोसे रहना होगा। 00 परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए है तथा उडऩ दस्ते का गठन कर लिया है। इसके अलावा परीक्षा को सूचितापूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सभी जरूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रामदेवली मीणा, सीडीईओ, बारां