6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छबड़ा थर्मल ने फिर बनाया रिकॉर्ड

तीसरी इकाई ने किया लगातार 253 दिन बिजली उत्पादन

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

May 21, 2021

छबड़ा थर्मल ने फिर बनाया रिकॉर्ड

छबड़ा थर्मल ने फिर बनाया रिकॉर्ड

छबड़ा. पानी की कमी से जूझ रहे मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट की 6 में से 4 इकाइयां बंद हैं। इसके बावजूद तापीय विद्युत परियोजना की 250 मेगावाट क्षमता वाली तीसरी इकाई लगातार विद्युत उत्पादन के रिकॉर्ड बना रही है। 250 मेगावाट क्षमता वाली इस तीसरी इकाई ने लगातार 253 दिन विद्युत उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए प्रदेश की गैस आधारित इकाइयों के सर्वाधिक दिन विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि इससे पहले रामगढ़ गैस थर्मल पावर स्टेशन की से 37.5 मेगावाट क्षमता वाली गैस आधारित इकाई संख्या 2 ने अगस्त 2019 से मई 2020 तक 251 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ था।

read also : गुप्त कालीन डेढ़ क्विंटल वजनी शंख, चक्र, गदा पद्म धारण की हुई भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली
तापीय विद्युत गृह की तीसरी इकाई द्वारा इस कीर्तिमान के बनाने पर मुख्य अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि तृतीय इकाई से इस दौरान 13849 लाख यूनिट का 91.22 प्रतिशत लोड फैक्टर पर विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित किया है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में थर्मल के अधिकारी अभियंता एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार बेहतर रखरखाव एवं प्रयासों के कारण ही यह उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।