बारां. गत दिनों दिल्ली में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले के विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व सदस्यों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समक्ष टायर जलाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर घटना का विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक देवेंद्र चौधरी, नगर मंत्री रोहित मीणा, छात्रसंघ अध्यक्ष जुगल मीणा समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक देवेंद्र चौधरी ने कहा कि दिल्ली के शाहाबाद क्षेत्र में जिस बर्बरता पूर्वक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या की गई। यह घृणित कुकृत्य व अपराध है। आरोपी को इस अपराध में फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वही भविष्य में ऐसी लव जिहाद जैसी घटनाएं घटित न हो इसके लिए सरकार को पुख्ता कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी को सख्त व कठोर सजा नहीं मिली तो आंदोलन को आगे उग्र किया जाएगा।