6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौराहों, चौपालों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा का जोर

पंचायतीराज : कड़ैयावन एवं बारई में सरपंच उपचुनाव की हलचल

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jul 13, 2021

चौराहों, चौपालों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा का जोर

चौराहों, चौपालों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा का जोर

छबड़ा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना के केसों में कमी के बाद विभिन्न कारणों से खाली हुए सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। जिले में छबड़ा तहसील की 2 ग्राम पंचायतों बारई एवं कडैयावन में सरपंच पद के उपचुनाव होने हैं।
इसलिए हो रहे चुनाव
ग्राम पंचायत बारई एवं कडैयावन में सरपंच पद के उपचुनाव होने का कारण यहां दोनों ही सरपंचों की मृत्यु होना है। कोरोना की प्रथम लहर का शिकार होने के बाद 2 सितंबर 2020 को इलाज के दौरान सरपंच बनवारी नागर की मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम पंचायत बारई में 7 जून 2021 को हृदयाघात के कारण सरपंच कमला बाई नागर की मृत्यु हो गई।
यह है चुनाव कार्यक्रम
छबड़ा निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी मनीषा तिवारी के अनुसार सरपंच पद उपचुनाव की अधिसूचना 14 जुलाई को जारी होगी। चुनाव लडऩे के दावेदार 19 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक फार्म भर सकेंगे, 20 जुलाई को 10.30 बजे से फार्म की जांच होगी एवं दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन करने वाले दावेदार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उमीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन इसी दिन किया जाएगा। दोनों ग्राम पंचायतों में 25 जुलाई सुबह 7.30 बजे से 5.30 बजे तक मतदान होगा एवं इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी मनीषा तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत बारई में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। कड़ैयावन में सरपंच पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।