8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : पुलिस व मादक पदार्थ तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से पुलिस जवान घायल

जिले के सारथल क्षेत्र में गुरुवार रात मादक पदार्थ तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में सारथल थाने का एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Sep 2023, 4:58 PM IST

Encounter between police and drug smugglers, policeman injured in Baran

बारां। जिले के सारथल क्षेत्र में गुरुवार रात मादक पदार्थ तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में सारथल थाने का एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर बारां से पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। पुलिस ने रात को ही जिले समेत झालवाड़ व कोटा तथा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जिले से सटे थानों में नाकाबंदी करा दी, लेकिन अभी तस्करों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने बताया कि रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकना चाहा तो उसके चालक ने कार पुलिस जवानों पर चढ़ाने का प्रयास किया। कार कांस्टेबल सुजान गुर्जर के एक पैर की जांघ पर होकर निकली। अन्य पुलिस जवानों ने घेराबंदी की तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली सुजान के पेट को छूती हुई निकल गई। उसके सिर में चोट आई है। इसके बाद तस्कर कार को मौके पर छोड़ फरार हो गए। घायल जवान को तत्काल सुजान को वारदात के बाद झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : प्रेमिका के घर के चक्कर लगाते टोकने पर हुई थी चाकूबाजी और हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

ढाई क्विंटल डोडा चूरा बरामद
उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्करों की कार को जब्त कर लिया है। कार से 2 क्विंटल 41 किलो डोडा चूरा बरामद कियश गया। नम्बरों के आधार पर कार मालिक की पहचान की जा रही है। फिलहाल तस्कर पकड़ में नहीं आए हैं। एफएसएल व साइबर सेल की टीम ने वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।