पुलिस के अनुसार इस संबंध में दो दिन बाद सेमलिया निवासी मृतक अजय पुत्र राजकुमार निनामा के भाई संजय ने रिपोर्ट दी थी। इस पर तहकीकात के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह और एएसपी कानसिंह भाटी के निर्देशन मे टीम गठित की गई। आंबापुरा थानाधिकारी प्रकाशचंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम ने प्रयास कर कोतवाली क्षेत्र के पीपलवा निवासी अनिल पुत्र प्रभु मईडा को डिटेन कर पूछताछ की, तो उसने वारदात करना स्वीकार किया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई दल में हैड कांस्टेबल विशालसिंह, कांस्टेबल दिग्पालसिंह और विठलकुमार शामिल रहे। प्रकरण में अब पुलिस की अग्रिम जांच जारी है।