28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान : भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, टापू बने बारां के कई गांव, लोगों के सामने भोजन को लेकर खड़ा हुआ संकट

भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, राजस्थान में टापू बने कई गांव, लोगों के सामने खड़ा हुआ भोजन का संकट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

anandi lal

•

Updated: 17 Aug 2019, 4:07 PM IST

Heavy Rain in Baran

Heavy Rain in Baran

बारां। राजस्थान में भारी बारिश ( Heavy rain in Rajasthan ) का दौर जारी है। तेज बारिश के चलते कई गांव जलमग्न हो गए हैं। नदी नालों में बरसाती पानी से उफान आ गया है। घरों तक में पानी भरने से लोगोंं के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे ही हालात बारां के कुछ गांवों के बने हैं, जहां तहसील क्षेत्र के तीन गांव हनोतिया, गुगलहेड़ी व सींगी का टापरा करीब एक पखवाड़े से टापू बने हुए हैं। गांव के लोगों की हालत खराब होती जा रही है।

भारी बारिश के चलते टापू बने गांवों में अब लोगों के सामने राशन सामग्री को लेकर संकट खड़ा हो गया है। मौसमी बिमारियों के कारण गांव में कई लोग बीमार हो गए हैं। आज करीब तीन चार बालक -बालिकाओं एवं एक बुजुर्ग को SDRF की टीम ने गांव में रेस्क्यू कर बारां चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।

More:33 घंटे में आहोर-जालोर में 6 इंच बारिश, सुकड़ी नदी में आया पानी, जवाई का गेज हुआ इतना

बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम, पहुंचाया अस्पताल

तीनों गांव पार्वती नदी व पारवा नदी दोनों तरफ होने से पानी से घिर गए हैं। आने जाने का रास्ता पारवा नदी की तरफ होने से पूर्व में भी उफान के कारण आवागमन बाधित रहा था। करीब एक सप्ताह पहले भी गांव से दो बीमार लोगों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था।
लोगों को सताने पेट की चिंता

चारों तर घिरे पानी से गांव में अब खाने के सामान का टोटा पड़ने लगा है। अब लोगों को अपने बच्चों और परिजनों के राशन सामग्री की व्यवस्था को लेकर चिंता सताने लगी है। राहत के लिए फोन करने के बाद मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बीमार लोगों को अस्पताल लेकर गई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत के कार्य करने की जानकारी मिली है।