7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां में कमल की खुशबू ले उड़ी कांग्रेस , सभापति के लिए भाजपा ने की बाड़ाबंदी, क्रॉस वोटिंग संभव

बारां भाजपा नगर निकाय उपचुनावों में धड़ाम से नीचे गिर गई। बारां नगरपरिषद के दो वार्डों में भाजपा को दोनों सीटों पर हारना पड़ा है

2 min read
Google source verification
 local body election in baran,municipal corporators election in baran, chairmen election in baran,local body chairmens election in baran,congress wins in corporate election,bjp defated in election,rajasthan patrika, baran patrika, latest news in baran,

corporator election

बारां. गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत का जश्न मनाने के एक दिन बाद ही बारां भाजपा नगर निकाय उपचुनावों में धड़ाम से नीचे गिर गई। बारां नगरपरिषद के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनावों में भाजपा को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है जबकि कांग्रेस दोनों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रख सकी है। जिले में बारां व छबड़ा में हुए उपचुनावों के परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए गए। बारां नगरपरिषद के रिक्त दो वार्डों में फिर से कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है जबकि प्रयासों के बावजूद भाजपा को दोनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। नगर परिषद में सभापति के रिक्त पद पर बुधवार को चुनाव होंगे। उधर, छबड़ा पंचायत समिति के वार्ड पन्द्रह में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी, जिसे भाजपा ने अब कांग्रेस ने झटक लिया है।
Read more : वे कुछ नहीं कर पाए, चोर सारा माल लेकर भाग निकले

सभापति को लेकर भारी उठापटक
उपचुनावों के नतीजों के बाद भले ही नगर परिषद में कांगे्रसी पार्षदों की संख्या ज्यादा है, लेकिन सभापति को लेकर जैसी उठापटक चल रही है, उससे बुधवार को उलटफेर होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस में सभापति पद को लेकर सहमति बनाने को लेकर जी-तोड़ कोशिशें चल रही है तो उधर कम संख्या के बावजूद भाजपाई भी अपना सभापति बनाने को लेकर कोशिशों में लगे हैं। हांलाकि दोनों वार्डों में हार के बाद भाजपाइयों को निराशा भी हाथ लगी है।
चुनावी जोड़-तोड़ के बीच 2015 के आम चुनावों में सभापति के चुनाव के दौरान कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग हुई थी तो इसके अगले दिन उपसभापति के चुनाव के दौरान भाजपा के एक सदस्य का मत खारिज हो गया था। दोनों ही दल उन बातों को नहीं भूले हैं। ऐसे में सतर्कता बरतते हुए दांव आजमाए जा रहे हैं।

Read more : पंचों ने हराया लेकिन जनता ने फिर जिताया

पहले से बड़ा जीत अंतर
2015 आम चुनावों में इन दोनों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार जितने मत अंतर से जीते थे, उपचुनावों में इस बार पहले से ज्यादा मत अंतर से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वार्ड 11 में आम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ज्योति 147 मतों से जीती थी जबकि इस बार कांगे्रस उम्मीदवार गायत्री पारस162 मतों के अंतर से जीती हैं। इसी तरह आम चुनाव में वार्ड 38 में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमशंकर सांखला केवल 50 मतों के अंतर से जीते थे जबकि उपचुनाव में उनके पुत्र व कांग्रेस उम्मीदवार सुनील सांखला ने 239 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
Read more : ऐसा क्या हुआ कि महिला की निकल गई जान,कोई नहीं जान पाया कि क्या हुआ था।.

सभापति के चुनाव आज
नगर परिषद के सभापति के चुनाव बुधवार को होंगे। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बद्रीलाल राठौर के अनुसार नगर परिषद सभागार में सुबह १० से ११ बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। साढ़े ११ बजे तक नामांकन की जांच होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर ढाई से पांच बजे की अवधि में मतदान होगा एवं इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। नगरपरिषद परिसर व बाहर पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।