11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में दो जगह सरेआम मारपीट, अस्पताल और गांव की घटना

जिला अस्पताल में शनिवार को सफाई ठेकेदार ओर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों ने मरीज के तिमारदारों के साथ मारपीट कर दी। दोनों ही घटनाओं के लोगों ने वीडियो बना लिए और वायरल कर दिए।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jun 15, 2025

जिला अस्पताल में शनिवार को सफाई ठेकेदार ओर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों ने मरीज के तिमारदारों के साथ मारपीट कर दी। दोनों ही घटनाओं के लोगों ने वीडियो बना लिए और वायरल कर दिए।

source patrika photo

बारां. जिला अस्पताल में शनिवार को सफाई ठेकेदार ओर साइकिल स्टैंड ठेकेदार के कर्मचारियों ने मरीज के तिमारदारों के साथ मारपीट कर दी। दोनों ही घटनाओं के लोगों ने वीडियो बना लिए और वायरल कर दिए। इस मामले में जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. नरेन्द्र मेघवाल ने दोनों ठेकेदारों को वीडियो में नजर आ रहे कर्मचारियों को हटाने के निर्देश दिए तथा भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होने के लिए पाबंद किया है। सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने आठ बजे एमसीएच के ग्राउंड फ्लोर पर सफाईकर्मी सफाई कर रहा था। इस दौरान पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती कुंजेड निवासी एक प्रसूती महिला का परिजन वहां से निकलने लगा तो सफाईकर्मी ने कहासुनी कर दी। बाद में गाली गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। इस समय मामला शांत हो गया। फिर कुछ देर बाद उपर वार्ड में भी झगड़ा हो गया। ठेका सफाईकर्मी ने 4-5 अन्यों को बुला लिया तथा तिमारदार को धमकाया। इसी तरह साइकिल स्टैंड के ठेकाकर्मी ने भी एक युवक की बाइक से प्लग निकाल लिया तथा स्टैंड की पर्ची नहीं लेने को लेकर मारपीट कर दी। दोनों ओर से लातघूंसे चले। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। साइकिल स्टैंड ठेकेदार गणेश वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारी ने बाइक पार्किंग में लगाने को कहा था। इसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों ओर से मारपीट हुई है। कर्मचारी को हटा दिया गया है।

लठ और धारदार हथियारों से हमला, एक जना गंभीर

कवाई . गोरधनपुरा में आधा दर्जन लोगों ने लठ्ठ एवं धारदार हथियारों से एक जने पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर को बारां रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला खाली भूखंड को लेकर विवाद का बताया जा रहा है। थानाधिकारी देवकरण चौधरी ने बताया कि पीडि़त के पुत्र कमल मेहता निवासी गोरधनपुरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह सडक़ किनारे पुराने स्कूल भवन के पास में खड़ा हुआ था उसी समय एक कार वहां पहुंची। इसमें से कमल गुर्जर, मनीष मेहता, देवेन्द्र मेहता सहित चार अन्य व्यक्ति उतरे। इनके हाथ में तलवार एवं लठ्ठ थे। उन्होंने समीप ही खड़े मेरे पिता राजेंद्र मेहता के साथ मार-पीट शुरू कर दी कमल गुर्जर ने तलवार से हमला कर मेरे पिता राजेंद्र मेहता को गंभीर घायल कर दिया। मैं चाचा भंवरलाल बीच-बचाव करने के लिए आए तो आरोपी फरार हो गए। थानाधिकारी देवकरण चौधरी ने बताया कि पीडि़त राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया है। विवाद नेशनल हाइवे किनारे एक खाली भूखंड का बताया जा रहा है। इसमें दो परिवारों में रंजिश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष व फरियादी पक्ष आपस में चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष किसी और की संपत्ति का उत्तराधिकारी बना चुका है। उसके उपरांत भी पिता की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। इसे लेकर कवाई पुलिस ने पूर्व में दोनों पक्षों को पाबंद करवाया था। ऐसे में आरोपी ने शुक्रवार को चार-पाच अन्य व्यक्तियों को ले जाकर फरियादी पक्ष के साथ मारपीट की। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी आगे जाकर कार को भी छोड़ भागे।