7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan election 2023 : भाजपा की तीसरी सूची जारी, अंता, बारां और किशनगंज में प्रत्याशी घोषित

तीन सीटों पर मुकाबला तय, एक पर इंतजार जिले में गुरुवार शाम भाजपा की तीसरी सूची जारी होने के बाद तस्वीर लगभग साफ हो गई है। छबड़ा, अंता और बारां में दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। अब वोटरों और कार्यकर्ताओं की नजरें किशनगंज सीट पर हैं। यहां अभी केवल भाजपा ने ही ललित मीणा को अपना चेहरा बनाया है। यहां कांग्र्रेस की ओर से अभी नाम तय होना बाकी है। सहरिया आदिवासी बहुल सीट होने के कारण राजनीतिक परिदृश्य में बहुत मायने रखती है।  

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Nov 03, 2023

,,

बारां. टिकट मिलने की सूचना के बाद प्रताप चौक पर समर्थकों से घिरी सारिका सिंह। ,बारां. भाजपा की सूची जारी होने के बाद नाम आने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से घिरे उम्मीदवार ललित मीणा। ,अंता. कस्बे के समीप सोरसन स्थित ब्रह्माणी माताजी के मंदिर में पूजन-अर्चन करते भाजपा के उम्मीदवार कंवरलाल मीणा।

भाया के सामने कंवरलाल को अंता से मैदान में उतारा


भाजपा ने मनोहरथाना के पूर्व विधायक को टिकट दिया


भाजपा ने इस बार अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के सामने झालावाड़ जिले के मनोहरथाना के पूर्व विधायक रहे कंवरलाल मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है। मीणा 2013 में विधायक बने थे। पिछले दो चुनाव से भाजपा यहां पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को उम्मीदवार बना रही थी। इस बार सैनी को हिण्डोली से उम्मीदवार बनाया गया है। मीणा आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता है। जब गुरुवार शाम को टिकट की घोषणा हुई, तब कंवरलाल मीणा अपने निर्वाचन क्षेत्र अन्ता कस्बे में ही थे। घोषणा के बाद उन्होंने सोरसन स्थित माता ब्रह्माणी मंदिर में जाकर दर्शन किए। फिर अंता के बालाजी की बगीची में हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे।

भाजपा ने पहली बार किया महिला पर भरोसा


पूर्व जिला प्रमुख सारिका को बनाया उम्मीदवार


भाजपा ने बारां-अटरू सीट से सारिका ङ्क्षसह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जिले की पहली महिला जिला प्रमुख रही चौहान भाजपा की तरफ से जिले की पहली महिला उम्मीदवार भी है। चौहान के ताया ससुर ओंकार ङ्क्षसह चौहान राजनीति से जुड़े रहे है। सारिका भाजपा में महिला मोर्चा में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। गुरुवार को सारिका सिविल लाइन्स स्थित अपने निजी आवास पर टीवी देख रही थी। तभी उन्हें टिकट मिलने की सूचना मिली। उन्होंने घर में पूजा स्थल पर धोक लगाकर समीप स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने घर पहुंचकर बधाई दी। वे प्रताप चौक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।

आदिवासी सीट से ललित तीसरी बार मैदान में


पूर्व विधायक के पुत्र को फिर मिला भाजपा से टिकट


भाजपा ने किशनगंज क्षेत्र से पूर्व विधायक ललित मीणा को तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक हेमराज मीणा के पुत्र ललित 2013 में पहली बार चुनाव लड़े। उन्होंने कांग्रेस की चतरीबाई को हराया। 2018 में मीणा फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें कांग्रेस की निर्मला सहरिया ने पराजित कर दिया। उनके पिता हेमराज किशनगंज से कई बार विधायक रह चुके है। सूची जारी हुई तो वे केलवाड़ा में कार्यकर्ताओं के साथ थे। उन्होंने तत्काल ही भाजपा की अधिकृत सूची देखकर इसकी पुष्टि की इसके बाद उन्होंने सीताबाड़ी के लक्ष्मणजी महाराज मंदिर पर दर्शन किए। यहां से वे समरानियां रवाना हो गए। घोषणा से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।