6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rajasthan election : लोकतंत्र के यज्ञ में देंगे मतदान की आहुति, निभाएंगे अपना फर्ज

राजस्थान पत्रिका के अभियान जागो जनमत में महिलाओं ने ली मतदान करने की शपथ  

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Oct 31, 2023

rajasthan election : लोकतंत्र के यज्ञ में देंगे मतदान की आहुति, निभाएंगे अपना फर्ज

rajasthan election : लोकतंत्र के यज्ञ में देंगे मतदान की आहुति, निभाएंगे अपना फर्ज

कोटा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रगति संस्थान की महिला कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पत्रिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। लोगों को मतदान कर अपना फर्ज निभाना चाहिए। संस्थान के सचिव बृजराज गौतम ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह मतदान का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार बनाएं। लोकतंत्र में एक वोट की भी बहुत ताकत होती है। मतदाताओं को वोट की ताकत पहचाननी होगी। कार्यक्रम मेंं महिलाओं ने शहर के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान कराने और खुद भी मतदान करने की शपथ ली।

महिलाओं का मान सम्मान और उनके प्रति सुरक्षा का माहौल विकसित किए जाने की आवश्यकता है। ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो महिलाओं के हितों पर खास ध्यान दे।
अमृता खंडेलवाल

युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत निश्चित रूप से बढऩे की उम्मीद है। पहली बार मतदान करने वालों में उत्साह है।
सीमा मीणा

हम तो सबसे पहले मतदान करने जाएंगे। परिवार के लोगों ने साथ-साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचने का मन बना लिया है। पड़ोसियों से भी तैयार रहने को कहा है।
प्रतीक्षा सोलंकी

लोगों को सबसे पहले वोट डालने के लिए जाना चाहिए। लोकतंत्र की सबसे अच्छी बात है कि इसमें हर नागरिक को पसंद की सरकार चुनने का हक है।
शमां परवीन

लोगों को निष्पक्ष होकर वोट करना चाहिए। इसके लिए से खूब इंतजाम किए जाते है। माहौल देखकर वोट डालना भी बहुत बड़े त्योहार जैसा लगता है।
पूजा शर्मा

चुनाव में स्वच्छ छवि के लोगों को आगे आना चाहिए। ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाना चाहिए जो प्रत्येक वर्ग और क्षेत्र के विकास पर समान रूप से ध्यान दें।
मोना शर्मा