
Mallikarjun Kharge
Congress Jan Jagran Campaign in Baran : राजस्थान के 13 जिलों के लिए प्रस्तावित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) लागू नही करने के विरोध में कांग्रेस सोमवार को बारां से जन जागरण अभियान की शुरूआत करेगी। इस अवसर पर आयोजित आमसभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सम्बोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता बारां में केंद्र की मोदी सरकार को घेरेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर बारां जिले से जन जागरण अभियान की शुरूआत की जाएगी। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
राजकीय महाविद्यालय के पीछे डोल मेला स्थल परिसर में आमसभा होगी। सभा की तैयारियों में खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्रदेश सचिव हंसराज मीणा उदपुरिया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक पानाचंद मेघवाल, निर्मला सहरिया समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जमकर कार्य कर रहे हैं।
डोल मेला स्थल के बाद इटावा में होगी सभा
डोल मेला स्थल से यात्रा रथ के रूप में कोटा के इटावा पहुंचेगी। इटावा में भी सभा होगी। मीणा ने बताया कि ईआरसीपी परियोजना राजस्थान के झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक सहित 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : मशहूर डांसर गोरी नागोरी की राजनीति में एंट्री, AAP ज्वॉइन की
ERCP : पीएम मोदी ने नहीं पूरा किया अपना वादा
मामला यह है कि ईआरसीपी अगर राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दी जाए तो इसका कार्य तेजी से शुरू हो जाता। काम पूरा होने पर इन 13 जिलों में पेयजल के साथ सिंचाई का पर्याप्त पानी मिल जाता। सीएम अशोक गहलोत का दावा है कि ईआरसीपी पर पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। पिछले लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान में हुई जनसभाओं में वह दो बार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा कर चुके हैं पर पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा नहीं किया। पर प्रदेश स्तर पर सीएम अशोक गहलोत ने अपने स्तर पर इसमें कार्य शुरू करवाया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता BSP में शामिल, भगवान सिंह बाबा ने किया वेलकम
Published on:
16 Oct 2023 11:08 am

बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
