7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्रत और त्योहार : हर्षण योग में कल मनाएंगे विवाह पंचमी, सभी राशियों के लिए शुभ

मंदिरों में भगवान श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा होगी

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Dec 16, 2023

व्रत और त्योहार : हर्षण योग में कल मनाएंगे विवाह पंचमी, सभी राशियों के लिए शुभ

व्रत और त्योहार : हर्षण योग में कल मनाएंगे विवाह पंचमी, सभी राशियों के लिए शुभ

हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। मान्यता के अनुसार इसी दिन मिथिला में सीता स्वयंवर जीतकर भगवान श्रीराम ने माता जानकी से विवाह किया था। इस बार विवाह पंचमी 17 दिसम्बर को पड़ेगी। इस दिन शुभफलदायक हर्षण योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग का सभी राशियों पर सकारात्मक व शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में श्रीराम और माता सीता की विशेष पूजा होगी। विवाह पंचमी के दिन कई विवाह भी होंगे।

पूजा का मुहूर्त

सुबह 8.24 बजे से दोपहर 12.17 बजे तक विवाह पंचमी पूजा मुहूर्त : दोपहर 1.34 बजे से दोपहर 02.52 बजे तक शाम 05.27 बजे से रात 10.34 बजे तक

बन रहे शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह पंचमी के दिन हर्षण योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यतानुसार हर्षण योग में राम और माता सीता की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फल की प्राप्ति होती है। हर्षण योग 17 दिसम्बर को रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। विवाह पंचमी पर बालव और कौलव करण का भी निर्माण हो रहा है। सर्वप्रथम बालव करण योग का निर्माण संध्याकाल 05 बजकर 33 मिनट तक है। इसके बाद कौलव करण 18 दिसंबर को प्रात: काल 04.22 बजे तक है।

उदयातिथि से 17 दिसम्बर को
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 दिसंबर को रात 08 बजे से शुरू होगी और 17 दिसंबर को संध्याकाल 5.53 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय के बाद उदयातिथि की गणना की जाती है। इसलिए उदयातिथि के अनुसार 17 दिसंबर को विवाह पंचमी मनाई जाएगी।