
बारां/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। वहीं दिवाली के ठीक एक दिन बाद सूर्यग्रहण और देव दिवाली पर चंद्रग्रहण है। एक ही महीने में दो ग्रहण होने से राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है। कार्तिक की पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर, मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण देव दीपावली एक दिन पहले 7 नवंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को अहम माना गया है। यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण होगा जो कि तुला राशि में लगने जा रहा है। मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस को भारत में खण्डग्रास रूप में सूर्यग्रहण दिखाई देगा। पूर्वी भारत के कुछ प्रदेशों को छोड़कर लगभग सभी जगह खण्डग्रास रूप में दिखाई देगा। भारत में ग्रहणारंभ सूर्यास्त से पूर्व ही हो जाएगा। ऐसा भी कह सकते है कि सूर्य की ग्रस्त स्थिति में ही सर्वत्र सूर्यास्त होगा। अत: ग्रहण का आरंभ तो सभी जगह दिखाई देगा किंतु कुछ जगह पर ग्रहण मध्य नहीं दिखेगा।
यह भी पढ़ें : 1995 में भी दीपावली पर था सूर्य ग्रहण, 25 अक्टूबर को 4 घंटे 4 मिनट रहेगा Surya Grahan का कुल समय
मध्यरात्रि से सूतक
यह ग्रहण ग्रस्तास्त रूप में दिखाई देगा, इसलिए सूतक बारां में 24 व 25 की मध्य रात्रि 4.27 बजे से लग जाएगा। ग्रहण कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस मंगलवार को स्वाति नक्षत्र व तुला राशि में घटित हो रहा है। ऐसे में विशेषत: स्वाति नक्षत्र व तुला राशि वाले जातक के लिए यह ग्रहण अशुभ व कष्टप्रद रहेगा।
तुला : इस राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
वृषभ : इस राशि के लोगों को ग्रहण काल में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान मानसिक तनाव न लें। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है।
मिथुन : ग्रहण काल में अपने आर्थिक बजट का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं।
कन्या : इस राशि वालों को आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से पहले किसी बड़े की सलाह अवश्य लें।
वृश्चिक : इस राशि वालों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के संकेत हैं। ग्रहण काल में पैसों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। निवेश से बचें।
मकर : इस राशि को धारण करने वाले जातकों की सेहत पर ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको धैर्य रखने की जरूरत है। मन किसी बात से परेशान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Diwali 2022 : रोशनी से जगमग हुई गुलाबी नगरी, देखें अब तक की Top 15 Photos
मोक्ष सूर्यास्त के साथ
यह ग्रहण ग्रस्तास्त है अत: अपने शहर के ग्रहण स्पर्शकाल तक के काल को ही इस ग्रहण का पर्व या पुण्य काल माना जाएगा। राजस्थान के बारां में यह ग्रहण दोपहर 04.27 बजे से आरंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम 5.32 बजे पर रहेगा। समाप्ति काल शाम 6.27 बजे पर रहेगा। बारां में इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 5.47 बजे रहेगा। अत: यहां पर ग्रहण समाप्ति या ग्रहण को मोक्ष सूर्यास्त के साथ ही हो जाएगा।
Published on:
24 Oct 2022 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
