30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर दरिंदे ने 8 साल की मासूम की इज्जत पर डाला डाका! ऊपर के कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

Crime News: घर में घुसकर दरिंदे ने 8 साल की मासूम से रेप किया। आरोपी बच्ची को ऊपर के कमरे में ले गया जहां उसने घिनौना कांड किया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up

representative picture (patrika)

Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित किला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपराधियों के मन से कानून का डर इस कदर खत्म हो चुका है कि अब वे घर में घुसकर मासूम को अपना निशाना बनाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। शनिवार की रात एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत ने स्थानीय निवासियों में रोष और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

राम नवमी की रात और आरोपी की घिनौनी करतूत

घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो पेशे से ढोल बजाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार, रामनवमी के पावन अवसर पर शोभायात्रा में ढोल बजाने के बदले उसे वहां से 500 रुपये दिए गए,लेकिन भक्ति और उत्सव के इस माहौल में भी आरोपी के मन में पाप था। आरोपी ने उन रुपयों से शराब खरीदी और नशे में धुत होकर वह बच्ची के घर में अवैध रूप से दाखिल हो गया।

हैवानियत और जान से मारने की धमकी

पीड़िता की मां की माने तो घटना के वक्त बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। आरोपी अमित ने उसे बहला-फुसलाकर विश्वास में लिया और घर की छत पर बने कमरे में ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अपनी दरिंदगी को छिपाने के लिए उसने बच्ची को गंभीर परिणाम भुगतने और हत्या करने की धमकी दी। आरोपी ने बच्ची को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर उसने अपनी मां या किसी और को यह बात बताई, तो वह उसे जान से मार देगा।

मासूम की हिम्मत और मां की तत्परता

आरोपी के जाने के बाद, 8 साल की बच्ची डरी और सहमी हुई थी, लेकिन उसने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना समय गंवाए, घबराई हुई बच्ची की मां रात करीब 2 बजे किला थाने पहुंची और पुलिस को घटना की लिखित शिकायत दी।

आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए किला थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत FIR दर्ज की। पुलिस की कई टीमों ने रात में ही दबिश देना शुरू किया और रविवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।