21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता लड़ेंगे बरेली मेयर का चुनाव !

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) बरेली शहर के मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।    

2 min read
Google source verification
मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता लड़ेंगे बरेली मेयर का चुनाव !

मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता लड़ेंगे बरेली मेयर का चुनाव !

फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) बरेली शहर के मेयर (Bareilly Mayor elections) का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। जगदीश सिंह पाटनी यूपी में सरकारी सेवा में थे। वह यूपी पुलिस सेवा में थे। अभी कुछ वक्त पहले ही यूपी पुलिस सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अपनी नौकरी के दौरान जगदीश सिंह काफी समय बरेली शहर में ही कार्यरत रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि,जगदीश सिंह पाटनी जल्द ही इस पर फैसला ले लेंगे कि, वह राजनीति में आ रहे हैं या नहीं।

होर्डिंग से चर्चा में आए जगदीश सिंह पटानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के पिता जगदीश सिंह पटानी राजनीति में कदम रखने की सोच रहे हैं। उनके होर्डिंग बरेली शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे हैं। जिस वजह से उनके बरेली मेयर के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई। पत्रकारों से बात करते हुए, जगदीश सिंह पटानी ने कहाकि, उन्हें कुछ पार्टियों से टिकट की पेशकश की गई है, लेकिन वह निर्णय लेने से पहले अपने विकल्पों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - UP Nagar Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति, 17 निगमों के चुनाव प्रभारी नियुक्त

हरदिलअजीज दिशा पाटनी

दिशा पाटनी ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में दिशा नजर आई थीं। जिसे कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब दिशा फिल्म 'योद्धा' और 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - यूपी निकाय चुनाव में भाजपा का टिकट कैसे पाएं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी ने बताया फार्मूला

यूपी निकाय चुनाव अपडेट

वर्ष 2017 के शहरी निकाय चुनाव में 652 नगर निकाय शामिल थे। इसमें 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत शामिल थे। पिछले दिनों 82 नए नगर निकायों का गठन किया गया है। इस तरह अब शहरी निकायों की कुल संख्या 734 हो गई है। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका और 517 नगर पंचायतें शामिल हैं। परिसीमन रिपोर्ट आने के बाद इसमें कुछ और वृद्धि भी हो सकती है।


बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग