
farmer
बरेली। किसानों से धान खरीद की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। इस बार 25 सितम्बर से धान खरीद शुरू होगी जो कि 31 जनवरी तक चलेगी। धान खरीद के लिए जिले भर में विभिन्न एजेंसियों द्वारा 58 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। धान बेचने में किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए है।
कही भी धान बेच सकेंगे किसान
जिलाधिकारी आर0 विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की कार्यशाला हुई। जिसमे जिलाधिकारी ने बताया कि धान खरीद की शुरुआत 25 सितम्बर से 31 जनवरी 2018 तक होगी। किसानों के धान को खरीदने के लिए खाद्य विभाग, एसएफसी, यूपी स्टेट एग्रो, पीसीयू, पीसीएफ, भाखानि जैसी ऐजेन्सियों को लगाया गया है। किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद ही उनसे धान की खरीद की जायेगी। पूरे प्रदेश का किसान कही भी जाकर अपना धान बेच सकता है। धान को स्टोर करने के लिए बोरे की व्यवस्था खाद विभाग को सौंपी गयी है।
नम्बर वन होगा बरेली
जिलाधिकारी ने कहा कि खरीद के लिहाज से बरेली जिले को पूरे प्रदेश में नम्बर वन बनाना है। हर ग्राम सभा से धान खरीद का लक्ष्य 1300 मैट्रिक टन रखा गया है।
58 केंद्रों पर होगी खरीद
धान खरीद हेतु जनपद में विभिन्न क्रय ऐजेन्सियो के 58 धान क्रय केन्द्र खुलेगें जिनमे 1.57 लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। कामन धान का मूल्य 1550 रु0 तथा ग्रेड ए धान का क्रय मूल्य 1590 रु0 प्रति कुन्तल रखा गया है। किसान को धान उतराई-सफाइ, छनाई हेतु 15 रु0 प्रति कुन्तल दिया जायेगा।
बारिश में गिर गईं धान की फसल
जिले में लगातार दो दिन से हो रही भारी बारिश से कई जगहों पर खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है।जिससे किसानों की फसल खराब होने की संभावना जताई जा रही है हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इससे नुकसान नही होगा किसान तीन चार दिन बाद फसल काट सकते है।
Published on:
23 Sept 2017 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
