25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव के चहेते नेताओं में से एक हैं प्रमोद, देखिए तस्वीरें

2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar

Jul 29, 2017

SP leader Pramod Yadav

बरेली के प्रमोद यादव आज समाजवादी पार्टी का ऐसा नाम है, जिसे शायद ही कोई सपा नेता न जानता हो। भले ही उनकी लंबाई कम हो लेकिन उनके बुलंद हौसले के कारण पार्टी में उनका कद बहुत ऊंचा है।

SP leader Pramod Yadav

प्रमोद यादव की लंबाई महज तीन फीट आठ इंच है लेकिन अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के दम पर वो आज समाजवादी पार्टी बरेली में जिला सचिव हैं। इससे पहले वो अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

SP leader Pramod Yadav

प्रमोद यादव अपने छोटे कद के बावजूद आत्म विश्वास और सियासी समझ के कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उन्हें खूब जानते समझते हैं।

SP leader Pramod Yadav

आंदोलनों में प्रमोद यादव सक्रिय रहते हैं और अपनी बुलंद आवाज से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

SP leader Pramod Yadav

प्रमोद यादव बताते हैं कि उनकी लंबाई कम होने की वजह से उन्हें अन्य लोगों से चार गुना संघर्ष करना पड़ता है।

Know About SP leader Pramod Yadav

प्रमोद यादव पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी हैं। जहां अखिलेश यादव से मिलने के लिए पार्टी के अन्य नेताओं को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है वहीं प्रमोद यादव की अपने नेता से आसानी से मुलाकात हो जाती है।

Know About SP leader Pramod Yadav

प्रमोद यादव सपा के लिए न सिर्फ बरेली बल्कि प्रदेश के कई जिलों में भी प्रचार कर चुके हैं। इतना ही नहीं वो पार्टी के हर आंदोलन और कार्यक्रम में भी शामिल होते हैं।