24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए ड्राइवर ने घर से उड़ा दिए 23.60 लाख और 10 तोला सोना, जाने मामला

इज्जतनगर थाना क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांधीपुरम मिनी बाईपास निवासी प्रवीन वाजपेयी ने अपने ही पूर्व ड्राइवर पर बदले की भावना में घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Google source verification

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांधीपुरम मिनी बाईपास निवासी प्रवीन वाजपेयी ने अपने ही पूर्व ड्राइवर पर बदले की भावना में घर से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है।

प्रवीन वाजपेयी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि करीब चार महीने पहले उनके ड्राइवर नितिन सक्सेना को घर में चोरी की आशंका के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था। इस बात का बदला लेते हुए नितिन ने 20 सितंबर को प्रवीन वाजपेयी के घर और कार्यालय से 23 लाख 60 हजार रुपये नकद और 10 तोला सोने के जेवरात चुरा लिए।

पीड़ित के अनुसार, चोरी की वारदात इस तरह अंजाम दी गई कि साफ दिखता है कि यह काम किसी घर के जानकार ने किया है। नितिन न सिर्फ ड्राइवर था बल्कि घर में रहता और बिजली फिटिंग का काम भी करता था, इसलिए घर की पूरी जानकारी उसे ही थी।

सूचना मिलने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इज्जत नगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह का कहना है कि पंडित की तैयारी के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।