
चुनाव के रिजल्ट से पहले बढ़ी धड़कनें, दिग्गजों की किस्मत के फैसले का काउंटडाउन शुरू
बरेली। नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में भले ही बड़ी जीत दर्ज की हो लेकिन बरेली की नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी को उतनी सफलता नहीं मिली जितनी अन्य निकायों में मिली है। जिले की 15 नगर पंचायतों में से भाजपा को चार सीट पर ही जीत प्राप्त हुई है जबकि समाजवादी पार्टी ने पांच सीट पर जीत का परचम फहराया है। नगर पंचायत में एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गई तो चार सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना दम दिखाया जबकि एक सीट अन्य के खाते में गई है।
यह भी पढ़ें - महज 22 साल की उम्र में बन गई पार्षद
समाजवादी पार्टी को यहां भी नुकसान
समाजवादी पार्टी भले ही पांच नगर पंचायतों में अपना अध्यक्ष बनवाने में कामयाब हो गई हो लेकिन 2012 की तुलना में उसे नगर पंचायतों में काफी नुकसान उठाना पड़ा। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 11 नगर पंचायतों पर कब्जा जमाया था। शीशगढ़ नगर पंचायत से अखिलेश के करीबी माने जाने वाले जाहिद हुसैन गुड्डू की पत्नी भी चुनाव हार गईं।
यह भी पढ़ें - UP nikay chunav हुस्बानो के नाम बना नया रिकॉर्ड
नगर पंचायत का परिणाम
नगर पंचायत – प्रत्याशी - पार्टी - प्राप्त वोट
1 - सिरौली- परवीन फात्मा- सपा- 4489
2 - ठिरिया निजावत खान- तारा बी- सपा- 2948
3 - धौराटांडा- शाहीन जहां गुड्डी- निर्दलीय- 3906
4 - सेंथल- कंबर एजाज- सपा- 4206
5 - मीरगंज- मो० इलियास- सपा- 3362
6 - रिठौरा- राकेश कुमार- भाजपा- 2879
7 - शेरगढ़- सबीना अंसारी- सपा- 3108
8 - फतेहगंज पूर्वी- प्रदीप कुमार- भाजपा- 2094
9 - फरीदपुर- धरमा देवी- भाजपा- 2059
10 - रिछा- केसर जहां- निर्दलीय- 5092
11 - बिशारतगंज- सूरज पाल- निर्दलीय- 1829
12 - फतेहगंज पश्चिमी- कृष्णपाल- भाजपा- 3910
13 - देवरनिया- शिप्रा यादव- निर्दलीय- 2933
14 - शीशगढ़- नसरीन- एआईएफबी- 6592
15 - शाही- रुकसाना तारिक- बसपा- 1959
यह भी पढ़ें - कल्याण सिंह के गढ़ में भाजपा धड़ाम, निर्दलियों का जलवा
Published on:
02 Dec 2017 10:22 am
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
