सहारनपुर. हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था... ये पंक्तियां सहारनपुर की नगरपालिका नुकुड़ सीट पर हुए चुनाव में बिलकुल फिट बैठती हैं। दरअसल यहां भाजपाइयों की बगावत ही भाजपा को ले डूबी है। बीजेपी में सिम्बल आवंटन में गड़बड़ी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। भाजपा से बागी तौर पर चुनाव लड़ी सरिता गुप्ता ने 2017 वोट लेकर पार्टी की नैय्या डुबो दी है। नकुड़ सीट से अध्यक्ष पद पर बसपा के शाहनवाज खान 4232 वोट लेकर 1100 से अधिक मतों से जीतें हैं तो वहीं भाजपा के शिवकुमार गुप्ता को 3129 वोट प्राप्त हुए हैं। जबकि सपा के खालिद खान को 2645 वोट पर संतोष करना पड़ा है। वहीं सबसे अधिक चौंकाने वाला नतीजा सरिता गुप्ता का रहा, जिन्होंने 2017 वोट लेकर भाजपा की राह में रोड़े अटकाए हैं।