27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Uttar Pradesh Crime: एक बीड़ी के लिए कातिल बना शख्स; फावड़ा मारकर कर दी हत्या

Uttar Pradesh Crime: एक बीड़ी के लिए शख्स ने हत्या कर दी। आरोपी का नाम मोहम्मद शाहरोज बताया जा रहा है। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Google source verification
crime scene

प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स पत्रिका

Uttar Pradesh Crime: बरेली में सोमवार रात 50 साल के ऑटो चालक अब्दुल हमीद की हत्या कर दी गई। उसने एक अजनबी को बीड़ी देने से इनकार कर दिया था।

बीड़ी के लिए शख्स की हत्या

पुलिस ने कहा कि घटना रात करीब 9.30 बजे छावनी इलाके में हुई। जहां हामिद अपना वाहन साफ ​​कर रहे थे। आरोपी का नाम मोहम्मद शाहरोज है। शाहरोज ने हामिद से बीड़ी की मांग की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद शाहरोज ने हामिद पर फावड़े से हमला कर दिया।

सीने पर वार कर उतारा मौत के घाट

शाहरोज ने हामिद के सीने पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने शाहरोज को पकड़ लिया।

नशे का आदी है आरोपी

SP (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि BNS की धारा 103 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि शाहरोज नशे का आदी और आक्रामक स्वभाव का है जो अक्सर लोगों को बीड़ी, सिगरेट और पैसे के लिए परेशान करता था। मना करने पर हिंसक हो जाता था।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग