5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राम मंदिर को लेकर विश्व हिन्दू परिषद सरकार को घेरने की तैयारी में, बनाया ये प्लान

सांसदों के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 22 Nov 2018, 4:14 PM IST

VHP organize Hindu Shankhnad Sabha on November 25 for ram mandir

Video: राम मंदिर को लेकर विश्व हिन्दू परिषद सरकार को घेरने की तैयारी में, बनाया ये प्लान

बरेली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर से माहौल गर्म हो चला है। विश्व हिन्दू परिषद और तमाम हिंदूवादी संगठन सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार मंदिर निर्माण को लेकर संसद में कानून बनाए। सरकार पर दबाव बनाने के लिए विहिप 25 नवंबर को बरेली में विराट हिन्दू शंखनाद जनसभा का आयोजन करने जा रही है। इस जनसभा में तमाम हिंदूवादी संगठन शामिल होंगे। जनसभा में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय शंकर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

बिल का विरोध करने वालों को उखाड़ फेकेंगे

विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष पवन कुमार अरोड़ा ने बताया कि पांच अक्टूबर को दिल्ली में संत उच्चाधिकार समिति की बैठक हुई थी। जिसमे संतों ने एक स्वर में मोदी सरकार से क़ानून बनाकर मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने की बात कही थी। इस बैठक में संतों ने चेतावनी दी है कि इस बिल का विरोध करने वालों को संत समाज उखाड़ फेकेगा। इसी उद्देश्य के लिए 25 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनसभा को सम्बोधित कर राम मंदिर निर्माण के लिए शंखनाद करेंगे।

सांसद को देंगे ज्ञापन

पवन अरोड़ा ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाए जा रहे है। जिसके तहत सभी संसदीय क्षेत्रों में विशाल जनसभाए की जाएंगी और सांसदों के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए मोदी सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। जनसभा के पहले 24 नवंबर को शहर में बाइक रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश