2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फॉलोअप: आग में जलकर तीन की मौत के मामले में आया नया मोड़, पत्नी पर हत्या का आरोप

आरोप लगते ही जिला अस्पताल में इलाज करा रही पत्नी अपने एक बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 May 2018, 3:21 PM IST

MUrder

बरेली। भोजीपुरा के लखनपुर गांव में शनिवार को आग में जलकर पिता और दो बच्चों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक युवक के भाई ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है वहीं हत्या का आरोप लगते ही जिला अस्पताल में इलाज करा रही पत्नी अपने एक बच्चे के साथ अचानक गायब हो गई है।

क्या था मामला

भोजीपुरा के लखनपुर गांव के रहने वाले राजाराम के घर में आग लगने से राजाराम, उसकी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटे भूरा और लकी एवं लड़की चांदनी झुलस गए थे जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान राजाराम , भूरा और चांदनी की मौत हो गई थी जबकि लक्ष्मी और उसके बेटे लकी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुरू में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा था।

अब आया नया मोड़

शुरू में आग का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा था और डीएम ने इस मामले में चार चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की थी लेकिन अब राजाराम के भाइयों ने उसकी पत्नी पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाइयों का आरोप है कि घर में डीजल और मिट्टी के तेल की महक आ रही थी राजाराम के भाइयों ने भोजीपुरा थाने में लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।


महिला अस्पताल से हुई गायब

घटना के बाद राजाराम, उसकी पत्नी और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां राजाराम और उसके दो बच्चों की मौत हो गई थी जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी और बेटे लकी का इलाज चल रहा था लेकिन पुलिस में शिकायत पहुंचते ही राजाराम की पत्नी अस्पताल से बच्चे के साथ फरार हो गई अस्पताल के स्टाफ ने उसे खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

मुआवजे का हुआ था एलान

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे जिसके बाद जिलाधिकारी ने दैवीय आपदा मानते हुए मृतकों के परिजन को चार चार लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की थी।