
पिता की लाइसेंससी पिस्टल के साथ बना रहा था tik tok video, गोली चलने से मौत
बरेली। टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान एक सैन्यकर्मी के इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले बेटे की जान चली गई। सैन्यकर्मी का बेटा पिता की लाइसेंसी पिस्टल के साथ टिकटॉक वीडियो बना रहा था। इसी दौरान गोली चल गई। गोली चलने की आवाज आने पर मां दौड़कर पहुंची तो अंदर बेटे का शव पड़ा मिला। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
गांव मुड़िया भीकमपुर निवासी सैन्यकर्मी वीरेंद्र कुमार रुड़की में तैनात हैं। गांव में पत्नी गायत्री देवी और दो बच्चे केशव और प्रियांशी रहते हैं। 18 वर्षीय बेटा केशव इंटरमीडिएट का छात्र था। केशव ने सोमवार सुबह पांच बजे मां से वीडियो बनाने की बात कहकर पिता की लाइसेंसी पिस्टल मांगी। गायत्री देवी ने उसे अलमारी से पिस्टल निकालकर दे दी। केशव पिस्टल लेकर अपने रूम में चला गया। कुछ देर बाद ही कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो मां दौड़कर पहुंची।
गोली केशव की कनपटी पर लगी थी। केशव को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि परिवार किसी कार्रवाई को तैयार नहीं है। पुलिस टिकटॉक पर लाइव वीडियो बनाने के चक्कर में गोली चलने से छात्र की मौत होने का मामला ही मान रही है।
Published on:
14 Jan 2020 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
