4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैंकर-ऑटो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

- तीन की हुई मौके पर मौत, तीन जनों ने साचौंर अस्पताल में तोड़ा दम
2 min read
Google source verification
Accident: 6 dead in same family, 3 seriously injured

Accident: 6 dead in same family, 3 seriously injured

बाड़मेर. बाड़मेर-गुजरात हाईवे स्थित गांधव पुल के पास शुक्रवार शाम टैंकर-ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। बाखासर क्षेत्र के डेडवा गांव से परिवार के नौ सदस्य जालोर जिले के चारणीम गांव में रिश्तेदार की कुशलक्षेम पूछकर लौट रहे थे, तभी गांधव स्टेशन पर भीषण हादसा हुआ। हादसे में तीन गंभीर घायलों का सांचौर में उपचार चल रहा है।

गुड़ामालानी थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि बाखासर क्षेत्र के गिड़ा निवासी कोली परिवार के नौ सदस्य शुक्रवार सुबह साचौंर के चारणीम गांव में बीमार की कुशलक्षेम पूछने को गए थे। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे लौटते हुए गांधव स्टेशन पर चाय पीकर जैसे ही टेम्पों में सवार होकर रवाना हुए गुड़ामालानी की तरफ से आ रहे टैंकर से अचानक भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और टैंकर ने टेम्पो को लगभग कुचल दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाइवे के दोनों तरफ लंबी कतारें लगी और लोग मदद को दौड़े। टैम्पों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। छह जनों को गंभीर हालत में सांचौर ले गए,जहां तीन और को मृत घोषित किया।

तीन की मौके पर तीन की अस्पताल में मौत

ऑटो में सवार प्रबोदेवी (45 ) पत्नी पीराराम, हुजूदेवी (60 ) पत्नी लक्ष्मणाराम निवासी गिड़ा, जोंरादेवी ( 40) पत्नी भीमाराम निवासी पनोरिया की मौके पर मौत हो गई। साचौंर के निजी अस्पताल में पीराराम (48 ) पुत्र लक्ष्मणाराम कोली, भीमाराम( 42) पुत्र पुनमाराम निवासी पनोरिया, शांति देवी (34) पत्नी बाबूराम निवासी गिड़ा की मौत हो गई। नगजीराम पुत्र मानराम निवासी डिंडावा, लच्छीराम पुत्र लालराम निवासी गिड़ा, भूरीदेवी पत्नी देदाराम निवासी गिड़ा का सांचौर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने टैंकर चालक देदाराम पुत्र गिरधारीराम निवासी आदर्श चवा को गिरफ्तार किया।

एक ही परिवार के छह
हुजू का एक बेटा पीरा, बहू प्रबी और शांति की मौत हुई। गौरों हंजू की पुत्री और भीमाराम दामाद था।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग