5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कार पलटने से दम्पति गंभीर घायल, कोटा रैफर किया
Play video

कार पलटने से दम्पति गंभीर घायल, कोटा रैफर किया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से 3 पलटी खाकर चकनाचूर हो गई।
Google source verification

सुल्तानपुर (कोटा) .क्षेत्र के कचोलिया गांव के पास एक कार संतुलन खोकर ड्रेन में जा पलटी । हादसे में कार सवार दंपत्ति व 2 बच्चे घायल हो गए । अचानक हुए सड़क हादसे में पास ही खेत में पानी पिला रहे किसान दौड़े और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला जिसके बाद लोगों तुरंत सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर एक ही गंभीर स्थिति होने के चलते तुरंत कोटा रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केथुदा नयागांव निवासी राम भरोस केवट अपनी पत्नी कोरन्ति बाई व 2 बच्चों के साथ कोटा से सुल्तानपुर की ओर आ रहे थे कि अचानक उनके कार कचोलिया चक्की के पास संतुलन खो दिया और कार 3 पलटी खाते हुए खेत के ड्रेन में जा पलटी । हादसे मे कार सवार पूरा परिवार घायल हो गया। घायलो को खेत पर काम कर रहे किसानों ने कार से बाहर निकाला और सुल्तानपुर चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार कर महिला के गम्भीर होने पर तुरन्त कोटा रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से 3 पलटी खाकर चकनाचूर हो गई। सयोग से दम्पत्ति के बच्चों के कोई चोट नहीं आई ।