6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर जलने लगे बल्ब, रोशन हुई ढाणियां : प्रशासन हरकतर में आया, जिम्मेदारों को जल्द ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए

खबर का असर
2 min read
Google source verification
Administration given instructions,then start bulb

Administration given instructions,then start bulb

गिड़ा. क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखसर पश्चिम में पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्युतिकरण योजना के तहत लगे ट्रांसफार्मर कुछ ही दिन में जल गए थे। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका में 'कुछ दिन जले बल्ब फिर ट्रांसफार्मर ही जल गए' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।

इसके बाद प्रशासन हरकतर में आया तथा जिम्मेदारों को जल्द ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी पैरवी की। इस पर डिस्कॉम के अधिकारी गाड़ी में ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचे तथा जले ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया। इससे कई ढाणियों की गुल हुई बत्ती फिर से रोशन हो गई।

और इधर...

अब सरकारी विद्यालय में लगेगी अतिरिक्त कालांश

परेऊ. राआउमावि सोहडा़ में अब छुट्टी के दिन भी बच्चों को अतिरिक्त कालांश लगेगी। इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों को रिविजन करवा रहे हैं। इसके पहले दिन विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा जसराज, गणेश सोनी, दीपाराम, मूलाराम आदि ग्रामीण मौजूद थे।

जाखड़ बने रेसला के निर्विरोध अध्यक्ष

धोरीमन्ना. राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ व रेसा पी का संयुक्त जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन विजय मेमोरियल उमावि में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, मुख्य आतिथ्य अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मल्लाराम चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान रूपसिंह जाखड़ को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया तथा पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखा गया। मुख्य अतिथि कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की धुरी है।

बाड़मेर राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का जिला स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को चौहटन जटियों का बास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुआ। इसमें बीईईओ लक्ष्मण सोलंकी ने शिक्षा व समाज में बारे में जागृत होने के लिए आगाह किया। रमेश खत्री ने कहा कि समाज को शिक्षा की मूल भावना भी समझना चाहिए। छगनलाल राठौड़, लतीफ खान, भागीरथ कुलदीप, रामचंद्र गढ़वी व खेमराज परिहार ने संबोधित किया।

सीसुब के जवानों ने किया श्रमदान

गडरारोड. स्थानीय रेलवे स्टेशन श बस स्टैंड पर शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सीमा सुरक्षा बल की 142वीं वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने श्रमदान किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर झाड़ू लगा सफाई की। इसी प्रकार तामलोर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उप कमांडेंट एन.के. तिवारी, कम्पनी कमाण्डर विशाल श्रीवास्तव सहित कई जवान मौजूद रहे।