
बाड़मेर। पश्चिमी सीमा के उत्तललाई एयर स्टेशन का मिग-21 बुधवार शाम करीब 5.30 बजे नियमित उड़ान के दौरान अनियंत्रित होकर मातासर गांव से 500 मीटर दूर एक ढाणी पर गिर गया, गनीमत रही कि ढाणी में रहवासी पांचों सदस्य बाहर थे। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गया और दूर खेत में मिला,जहां सुरक्षित था। विमान के परखच्चे करीब एक किलोमीटर दूरी तक गिरे और ढाणी धूं-धूं कर जल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 5.30 बजे हवा में लहराता विमान मत्तासर के निकट हीराराम पुत्र मूलाराम की ढाणी की ओर गिरते देखा और देखते ही देखते धमाका हुआ और धूं-धूं कर ढाणी जलती दिखाई दी, विमान के परखच्चे धोरे पर एक किलोमीटर में बिखर गए। इस दौरान हीरराम का परिवार निकट में ही अपने रिश्तेदारों के घर था, जिससे सबकी जान बच गई।
इधर, पायलट एक खेत में इजेक्ट हो गया, जहां उसके पैर में चोट थी। ग्रामीणों ने पायलट को घेर लिया। वायुसेना उत्तरलाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे तुरंत पायलट को लेकर रवाना हुए। इधर जिला कलक्टर लोकबंधु व पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस व वायुसेना ने क्षेत्र को घेरकर कार्यवाही प्रारंभ की।
उत्तरलाई में मिग-21 की 2000 के बाद हुई घटनाएं
- 23 मई 2000 निम्बला के पास
- 18 दिसंबर 2000 उत्तरलाई के पास सामू
- 7 अक्टूबर 2011 उत्तरलाई के पास
-8 जून 2013 उत्तरलाई के पास
- 15 जुलाई 2013 उत्तलराई के पास
- 10 सितंबर 2016 उत्तरलाई के पास
1963 से है मिग 21 की दुर्घटनाएं
1963 में वायुसेना ने मिग 21 को बेड़े में शामिल किया। लगातार हर साल दुर्घटनाएं हुई है। पिछले सालों में यह आंकड़ा प्रतिवर्ष 2 से तीन दुर्घटना का है। 21 मई 2021 को पंजाब के मोगा में मिग क्रेस हुआ था जिसमें पायलट की मृत्यु हुई थी।
Published on:
25 Aug 2021 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
