
representative picture (patrika)
अलवर। साइबर ठग अब ठगी के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। गैस कनेक्शन अपडेट के नाम पर रिटायर्ड आइएएस से 12 लाख 47 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इसे लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि स्कीम नं. 8, मकान नं. 266 निवासी रिटायर्ड आइएएस जगदीश प्रसाद मीणा (76) के पास 7 अप्रेल को फोन आया और ठगों ने उनकी पत्नी के नाम गैस कनेक्शन को अपडेट कराने की बात कही। ठगों ने मीणा को ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा, लेकिन मीणा ने कहा कि मैं नहीं जानता और उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
इसके बाद ठगों ने फिर फोन करके पैसा बकाया होना बताया और एटीएम कार्ड नंबर मांगा। इस पर मीणा ने एटीएम कार्ड नंबर दे दिया। जिसके बार 8 मार्च को चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 12 लाख 47 रुपए ठगों ने निकाल लिए। मीणा की शिकायत पर पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते ठग मौजूदा स्थितियों का फायदा उठा रहे हैं। साइबर अपराधी ‘गैस बुकिंग’ के लिए कॉल करते हैं और आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक नहीं होने या अन्य कोई कमी बताकर गैस नहीं मिलने की चेतावनी देते हैं। जिससे डरकर लोग उनके झांसे में आ जाते हैं और उनकी गलती का फायदा उठाकर ठगी हो जाती है।
Published on:
11 Apr 2026 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
