26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला मित्र की इस चाल से पकड़ा गया इनामी अपराधी, जैसलमेर पार्टी का प्लान कैंसिल करके मिलने आया था, ANTF ने दबोचा

ANTF Big Action: राजस्थान एएनटीएफ ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में वांछित और इनामी अपराधी हेमरत्न उर्फ हेमाराम को बाड़मेर से गिरफ्तार किया। महिला मित्र की सूचना पर जैसलमेर जाने से पहले ही टीम ने सर्विस सेंटर पर उसे दबोच लिया।
2 min read
Google source verification

आरोपी की फोटो: पत्रिका

Illegal Drug Trafficking Wanted Accused Arrested: मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) राजस्थान जयपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी में वांछित और इनामी अपराधी हेमरत्न उर्फ हेमाराम उर्फ हेमला पुत्र कमलेश कुमार जाणी, जाति जाट, निवासी सऊओं की ढाणी भोजासर, थाना बायतु, जिला बालोतरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं पुलिस अधीक्षक बाड़मेर की ओर से इनाम घोषित था।

कौशलाराम गैंग का सदस्य रहा आरोपी

हेमराम कुख्यात कौशलाराम गैंग का सदस्य रहा है। वह चोरी के वाहनों की सप्लाई करने तथा शराब तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त रहा। बाड़मेर और गंगानगर में चोरी की गाड़ी खरीदने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद फिर से गैंग में सक्रिय होकर गुजरात के पालनपुर तक शराब सप्लाई करने लगा। पालनपुर टोल नाके पर पकड़े जाने पर गुजरात की जेल में सजा काटी।

आरोपी महाराष्ट्र के नंदुरबार जेल में भी बंद रह चुका है। बाड़मेर में डोडा पोस्त से भरे ट्रक की सप्लाई के दौरान 250 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। वह महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में वांछित रहा है। आरोपी अवैध मादक पदार्थ तस्करी का सरगना है जिस पर 8 से 10 प्रकरण दर्ज हैं तथा तीन प्रकरणों में वांछित चल रहा था।

एटीएस महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि आरोपी अत्यंत शातिर होकर अब तक पुलिस से बचता रहा है लेकिन एएनटीएफ के बिछाए जाल से नहीं बच पाया। उसकी एक महिला मित्र ने पैसे के विवाद के चलते एएनटीएफ को सूचना दी कि वह आरोपी को पकड़वा सकती है।

आरोपी अपने साथियों के साथ जैसलमेर के धोरों में पार्टी करने जा रहा था तभी महिला मित्र के कॉल पर वह वापस बाड़मेर लौटा। गाड़ी की सर्विस कराने सर्विस सेंटर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद एएनटीएफ टीम ने उसे धर दबोचा। एटीएस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई में एएनटीएफ टीम की विशेष भूमिका रही है। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि कार्रवाई में शामिल टीम को एटीएस मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।