
शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने अधिकारियों को पानी व बिजली की समस्याओें का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत समिति रामसर में शनिवार को कई विभागों के अधिकारियों और कार्मिकों की बैठक के दौरान यह आदेश दिया। बैठक में खाद्य सुरक्षा योजना पोर्टल, सहकारिता विभाग व पशु चिकित्सा पर चर्चा की गई। प्रधान रामसर प्रधान वरजूदेवी ने विधायक को रामसर में पानी की समस्या बताई। साथ ही कनिष्ठ अभियंता पर फोन भी रिसीव नहीं करने के आरोप लगाए। रामसर सरपंच गिरीश खत्री ने पीएचईडी पर पानी की समस्या होने का आरोप लगाया। ब्लॉक स्तर में शिक्षा के स्तर के बारे में पूछने पर सीबीईईओ ने बताया कि रामसर क्षेत्र में ब्लॉक में कुल 446 पद रिक्त हैं। ब्लॉक में ऐसे 14 विद्यालय ऐसे हैं, जो क्रमोन्नत तो हो गए लेकिन पद स्वीकृति नहीं बढ़ पाई है। ऐसे विद्यालयों में अध्यापकों की कमी है।दे रासर पंचायत समिति सदस्य ने देरासर का ग्रामीण थाना क्षेत्र बदलकर रामसर थाना क्षेत्र से जोड़ने की बात की।
अधिकारी गौरव बिश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास पेंशन नरेगा स्वच्छ भारत अभियान सहित की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में पंचायत समिति सदस्य और कई ग्राम पंचायतों के सरपंच , कई हलका पटवारी व ग्राम सेवक उपस्थित रहे। विधायक ने ग्राम विकास अधिकारी और पटवारियों की भी बैठक ली ।इस दौरान उन्होंने समय पर हलके के सरकारी कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार,ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी ,कार्मिक, पंचायत समिति सदस्य ,सरपंच, ग्राम सेवक, पटवारी व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।