6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सक अवकाश पर, नि:शुल्क दवा की पर्चियां दुकान पर, पीएमओ ने शुरू की जांच

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा
2 min read
Google source verification
चिकित्सक अवकाश पर, नि:शुल्क दवा की पर्चियां दुकान पर, पीएमओ ने शुरू की जांच

चिकित्सक अवकाश पर, नि:शुल्क दवा की पर्चियां दुकान पर, पीएमओ ने शुरू की जांच

-

बालोतरा. शहर के एक निजी मेडिकल स्टोर पर नि:शुल्क दवा योजना की पर्चियां मिलने पर हतप्रभ हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को मामले की जांच का लिखा है। जिस चिकित्सक के हस्ताक्षर पर्चियों पर है वह खुद अवकाश पर है और इससे अनभिज्ञता जाहिर की है। नि:शुल्क दवा की पर्ची अस्पताल में आने पर एक अन्य चिकित्सक ने एेतराज किया कि जिस चिकित्सक के नाम की पर्ची है वो तो शहर में ही नहीं। इस पर मामला खुला।

राजकीय नाहटा चिकित्सालय में कार्यरत एक चिकित्सक 13 से 17 जून तक अवकाश पर थे। 13 जून को अस्पताल में एक मरीज उनके हस्ताक्षरयुक्त पर्ची लेकर सोनोग्राफी करवाने पहुंचा। प्रभारी ने अवकाश पर गए चिकित्सक के हस्ताक्षर देखे तो पूछा यह पर्ची कहां से लाए? इस पर मरीज से चिकित्सालय के बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से लाने की बात कही। उन्होंने इसकी जानकारी प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. बलराजसिंह पंवार को दी। इस पर पंवार ने चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ व पुलिस चौकी के स्टाफ को मेडिकल स्टोर की जांच पड़ताल करने के मौखिक निर्देश दिए। जांच में एक रजिस्टर में चिकित्सक के हस्ताक्षर युक्त 35-40 खाली पर्चियां मिली। एक कर्टन में भी चिकित्सक के हस्ताक्षरयुक्त और पर्चियां मिली। उन्होंने ये पर्चियां प्रमुख चिकित्साधिकारी को सौंप दी। गौरतलब है कि प्रत्येक चिकित्सक के पास नि:शुल्क जांच योजना की पर्चियां उपलब्ध रहती है। चिकित्सालय के स्टोर से यह पर्चियां केवल चिकित्सकों को ही उपलब्ध करवाई जाती है।

मुझे नहीं मालूम- मेरी सिस्टर का देहांत हो गया है, इसके चलते मैं अवकाश पर चला गया। आज ही आपने बताया कि मेरे हस्ताक्षर युक्त पर्चिंयां दी जा रही है। मैं 13 जून को अवकाश पर था। मुझे पता नहीं है पर्चियां कैसे मेडिकल तक गई। न ही मेरे हस्ताक्षर होने की जानकारी है। - डॉ. गोपाल पोहानी, फिजीशियन राजकीय नाहटा अस्पताल

कार्रवाई करेंगे

खाली पर्चियां मेडिकल स्टोर पर मिलने के मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। मामले की जांच करवा कार्रवाई करेंगे। - डॉ. बलराजसिंह पंवार, पीएमओ राजकीय नाहटा चिकित्सालय बालोतरा