6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घरवाले सो रहे थे और चोर ले उड़े 22 तोला और एक किलो चांदी के गहने

मोबाइल व नकदी भी चुराई - दीवार फांद घुसे घर में
2 min read
Google source verification
घरवाले सो रहे थे और चोर ले उड़े 22 तोला और एक किलो चांदी के गहने

घरवाले सो रहे थे और चोर ले उड़े 22 तोला और एक किलो चांदी के गहने

-

मोकलसर (बाड़मेर). कस्बे के गौर का चौक में चोरों ने सोने-चांदी के गहने, मोबाइल और नकदी चुराई। शंकरसिंह चौहान ने बताया कि वह सोमवार सुबह पांच बजे उठा तो घर में कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा हुआ था। घर वालों ने पड़ताल की तो तिजोरी में रखे 22 तोला सोने व एक किलो चांदी के गहने, पांच मोबाइल, जिसमें दो चालू और तीन खराब, पच्चीस हजार रुपए नकद सहित कीमती सामान गायब था। इस पर मोकलसर पुलिस चौकी में सूचना दी, चौकी प्रभारी से मिली जानकारी पर सिवाना थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। मकान मालिक शंकरसिंह ने बताया कि वो रात को पानी पीने उठा तब सामान सुरक्षित था। उसके अनुसार चोरो ंने रात डेढ़ बजे के बाद चोरी को अंजाम दिया। चोर पास के कृषि खेत से दीवार फांद कर घर में घुसे और बाहर बरामदे में टीवी के पास रखी कमरे की चाबी लेकर दरवाजा खोला। कमरे के अंदर जाकर तिजोरी को तोड़ गहने के बैग की चाबी निकाली और चोरी का अंजाम दिया।

बढ़ जाती है चोरी की वारदातें- गर्मियों के दिनों में चोरी की वारदातें अमूमन बढ़ जाती है। कस्बे व आसपास के गांवों में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर सोते हैं। एेसे में चोरों को हाथ साफ करने का मौका मिल जाता है। अमूमन वे रात डेढ़ से तीन बजे के बीच चोरी करते हेँ। इस दौरान लोगों को गहरी नींद आती है। एेसे में उनके लिए हाथ साफ करना आसान होता है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान- कस्बे में पुलिस चौकी है। यहां पुलिस की गश्त भी रहती है। बावजूद इसके एक घर से लाखों रुपए की चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह गहरा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। एेसे में पुलिस की सख्ती व सतर्कता बहुत जरूरी है।