9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकदी से भरा पूरा का पूरा ATM ही उखाड़ ले गए बदमाश, परफ्यूम छिड़ककर बंद किया CCTV

नकदी से भरा पूरा का पूरा ATM ही उखाड़ ले गए बदमाश, परफ्यूम छिड़ककर बंद किया CCTV

2 min read
Google source verification
atm

बाड़मेर
राजस्थान में दिन-प्रतिदिन चोरों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे कि वो दिन-दहाड़े लूटपाट व चोरी जैसी घटनाओं को बिना डरे अंजाम दें हे है। अब तो ऐसा लग रहा कि उन्हें पुलिस प्रसाशन का भी डर नहीं है। एक बार फिर राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में बदमाशों के बुलंद हौसलों की बानगी देखने को मिली है। जहां चोरों ने दिन-दहाड़े एटीएम को लूट लिया।

READ: राजस्थान में चुनाव से पहले PM मोदी की सभा में ना हो हंगामा, इसलिए BJP ने बनाई ये ख़ास रणनीति

बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम हुआ चोरी

बता दें कि ये घटना बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र में देर रात को हुई। जहां बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम चोरी हुआ। पहले तो चोरों ने ATM तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की
लेकिन नाकाम होने के बाद चोरों ने पूरा एटीएम ही उखाड़ लिया। इतना ही नहीं चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर परफ्यूम छिड़क दिया। ताकि किसी को उनको चेहरा न दिख सकें। चोरों ने एटीएम के दरवाज़े के कांच तोड़ कर की चोरी। जिसके बाद जैसे ही बैंक शाखा प्रबंधक को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत गजेंद्र सिंह को इस वारदात की जानकारी दी।

READ: इस व्यक्ति को रेस्टोरेंट में मसाला डोसा का स्वाद लेना पड़ा भारी,अचानक गायब हुई ये महंगी चीज़,लोगों में मची खलबली
जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौहटन वर्ताधिकारी सुरेंद्र कुमार और थानाधिकारी मनोहर विश्नोई। फिलहाल अभी तक एटीएम में कुल राशि का आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तुरंत मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही लोगों में खलबली मच गई।

READ: अब मेधावी अनाथ बेटी को पढ़ाएगी सरकार, हर जिले की एक बेटी को मिलेगी पढ़ने के लिए वित्तीय सहायता