1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बनी बाड़मेर, सीएम का ताबड़तोड़ दौरा, तो गहलोत ने किया इतनी सीटें जीतने का दावा

Lok Sabha Election 2024: बाड़मेर-बालोतरा जैसलमेर में रविवार को स्टार प्रचारकों की सभा ने पूरी रंगत ला दी।

2 min read
Google source verification

Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की सबसे हॉट सीट बाड़मेर में त्रिकोणी संघर्ष ने रेगिस्तान में चुनावी बवंडर उठने शुरू हो गए हैं। त्रिकाण की आंधी में प्रत्याशियों ने तूफानी ताकत लगा दी है। स्टार प्रचारकों की धूम मची हैै। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तो यहां आना-जाना लग गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बालोतरा पहुंच गए थे। देर रात को 2 बजे तक कई समाजों के लोगों से वन टू वन संवाद किया। सीएम ने देर रात राज्यमंत्री, विधायकों व संगठन के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया। रविवार सुबह सीएम ने जसोल माता राणी भटियाणी मंदिर व पार्श्वनाथ भैरव मंदिर नाकोड़ा में दर्शन किए और दोपहर में 10 बजे भीनमाल रवाना हुए। मुख्यमंत्री का बाड़मेर लोकसभा का यह चौथा दौरा है।

सिवाना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को सिवाना पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि अच्छे दिन छोड़िए, आप तो पुराने लौटा दीजिए। भाजपा तो अब छापा डालो, चंदा दो और धंधा लो का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक राजस्थान में तेरह जगह मतदान हुआ है, इसमें 8 से 9 सीट पर कांग्रेस आ रही है। बाड़मेर की सीट तो पक्की है। उन्होंने कांग्रेस पिछली सरकार की योजनाएं बंद करने पर तंज कसते हुए कहा कि मेरे फोटो से ऐतराज था तो मोदीजी का लगा लेते। राजीव गांधी के नाम से परेशानी थी तो अटलजी का लगा लेते, योजनाएं क्यों बंद की? कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 तारीख तक पूरी ताकत लगाएं और कांग्रेस को जिताएं।

बाड़मेर में चक्रव्यूह

बाड़मेर में अब कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय तीनों का संघर्ष इस कदर पहुंच गया है कि दोनों ही मुख्य दलों ने पूरा चक्रव्यूह रच लिया है। रविवार को बाड़मेर में भाजपा ने दलीपसिंह राणा ऊर्फ खली, रिछपाल मिर्धा, केबिनेट मंत्री अर्जुन मेघवाल, ओंकारसिंह लखावत के अलावा भी कई नेताओं की सभाएं करवाई। इधर कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी को बाड़मेर में बुलाया, जहां पर उनकी सभाएं बॉर्डर के गांवों में हुई है। निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्रसिंह भाटी भी अपने तूफानी दौरों में लगातार जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री भजनलाल ने फिर साधा निशाना, कहाः कांग्रेस में आज राम ही नहीं बचा