
बाड़मेर में अनंत राम विश्नोई भाजपा के नए जिलाध्यक्ष
Barmer BJP District President : राजस्थान प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की पर्ची लेकर सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर सोमवार दोपहर बाद बाड़मेर पहुंचे। सर्किट हाउस में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करने के अग्रवाल पंचायत भवन में बैठक की। यहां पर्ची खोलकर चुनाव अधिकारी रामगोपाल सुथार ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्रोई के नाम की घोषणा की। इस मौके पर प्रभारी शंकरसिंह राजपुरोहित समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदार दौड़ में थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद पर है।
भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज सोमवार यानि 27 जनवरी को 4 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। मदन राठौड़ ने जोधपुर, जोधपुर देहात, कोटा व नागौर के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया। राजेंद्र पालीवाल को जोधपुर शहर जिला भाजपा का अध्यक्ष और त्रिभुवन सिंह भाटी को जोधपुर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया। इसके अलावा कोटा से राकेश जैन व रामधन पोटलिया को नागौर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Updated on:
27 Jan 2025 07:12 pm
Published on:
27 Jan 2025 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
