4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रो पडे़ कलक्ट्रेट के कर्मचारी, जब देने लगे साथियों को श्रद्धांजलि, जानें पूरा मामला

कलक्ट्रेट बाड़मेर के लिए मंगलवार का दिन बड़े दु:ख का था।
less than 1 minute read
Google source verification
barmer

बाड़मेर। कलक्ट्रेट बाड़मेर के लिए मंगलवार का दिन बड़े दु:ख का था। जोधपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में कलक्ट्रेट के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि सभा में कलक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारियों की आंखों से आंसू फूट पड़े।

दिनभर पसरा रहा सन्नाटा
कलक्ट्रेट में रात करीब तीन बजे सूचना पहुंची कि जोधपुर के निकट दुर्घटना हुई है जिसमें बाड़मेर के तीन कर्मचारी हैं। इस पर कल्याणपुर व पचपदरा तहसीलदार को जोधपुर रवाना किया गया।

चुनाव शाखा में कार्यरत किशनलाल डाबी, चंद्रप्रकाश सोनी व चालक ओम प्रकाश चुनाव संबंधी कार्य से जयपुर गए थे। लौटते हुए उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह समाचार कर्मचारियों में आग की तरह फैल गया।

तीन साथियों की मौत ने कर्मचारियों के घरों में चूल्हे ठंडे कर दिए। श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट के मौन में ही कर्मचारियों की आंखें भर आई और कई कर्मचारी फूट-फूटकर रोने लगे। साथ काम करने वाले कर्मचारियों की मौत ने अधिकारियों की आंखों में भी पानी ला दिया।

एक दूसरे को ढांढस बंधाते हुए भावुक हुए कर्मचारियों को अधिकारियों ने संभाला। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार और उपखण्ड नीरज मिश्रा भी भावुक हुए और कर्मचारियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग