5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसी लगा लिए उन्होंने, जिनको पंखे-कूलर का ही हक

- विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों के लिए लगे हैं एसी - कई कर्मचारी बैठते हैं कक्ष और शाखाओं में -नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन शाखा में लगा है एसी
2 min read
Google source verification
Fan-cooler deserves, yet AC enjoys

एसी लगा लिए उन्होंने, जिनको पंखे-कूलर का ही हक

बाड़मेर. भले ही वे अधिकारी नहीं है, लेकिन ऑफिस में उनके ठाठ किसी से कम नहीं है। अधिकारी की तरह उनके ऑफिस में एयरकंडीशनर लगा है। नियम विरुद्ध होने के बावजूद कक्ष व शाखाओं में एसी लगे हैं। बाड़मेर में नगर परिषद व कलक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों में कई कक्षों में एसी लगे हैं जबकि ये कार्मिक उस श्रेणी में नहीं आते हैं।
नगर परिषद में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) शाखा में एसी लगा है। यहां कई कार्मिक बैठते हैं। जानकारी में सामने आया कि पहले यह सभापति का कक्ष था। इसलिए वहां एसी लगा था। बाद में इसी कक्ष में पार्षद बैठने लगे। लेकिन अब यहां परिषद कार्मिक बैठते हैं। इस दौरान किसी ने यहां लगा एसी हटाने की जरूरत नहीं समझी।
एसी लगने पर कक्ष बन जाता है वीआईपी
सामान्य कक्ष व शाखा के गेट खुले रहते हैं, लेकिन एसी लगते ही शीशे का गेट लग जाता है। दरवाजा बंद होने के कारण कई लोग संबंधित शाखा में काम होने पर भी बाहर भटकते रहते हैं।
कलक्ट्रेट में भी लगे हैं कई जगह एसी
कार्मिकों के लिए आराम कलक्ट्रेट में भी खूब है। यहां कई शाखाओं व विभागों में ऐसी लगे हैं। जिला परिषद में भी कार्मिकों के लिए एसी लगे हैं। यहां जितने अधिकारी नहीं बैठते हैं, उससे अधिक तो एसी लगे हैं। जिला परिषद में सीइओ के पास वाले कक्ष में भी एसी लगा है।
एसी वाले कक्षों में कार्मिकों का जमावड़ा
सरकारी कार्यालयों के कक्ष व शाखा में एसी लगने से वहां कार्मिकों का जमावड़ा रहता है। तेज गर्मी से बचने के लिए कई शाखाओं के कार्मिक एसी वाले स्थान पर पहुंच जाते हैं। अपनी सीट पर नहीं मिलने से कार्यालय में काम से आने वाले लोग भी उनको ढूंढते रहते हैं और कार्मिक एसी कक्ष में जमे रहते हैं।
यहां एसी के लिए कमरे के बाहर लगा दी टेबल-कुर्सी
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू-आईसीसीयू वार्ड में मरीजों के लिए एसी लगे हैं। यहां पर कई कार्मिकों ने एसी की सुविधा के लिए खुद के कक्ष में लगे टेबल कुर्सी को वार्ड में लगा दिया। नियमानुसार अस्पताल में वार्ड में अलग से कार्मिकों के लिए कक्ष है। इसके बावजूद एसी की ठंडक मिलती रहे इसलिए आवंटित कक्ष से उठाकर टेबल-कुर्सी वार्ड में लग ली। इससे मरीज परेशान होते हैं, क्योंकि कार्मिकों के पास अन्य का आना-जाना लगातार होता रहता है।
क्या है नियम
कार्मिक विभाग के पत्र के अनुरूप व राज्य सरकार के नियमानुसार 7600 पे-ग्रेड के अधिकारी ही कार्यालय में एसी लगवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी कार्मिक के लिए कक्ष में एसी नहीं लगवाया जा सकता। कार्मिकों के लिए केवल पंखे और कूलर की ही कार्मिक विभाग से स्वीकृति हैं।