
Rajasthan Chunav 2023: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने आखिरी समय में बाड़मेर की पांच सीटों पर न केवल पत्ते खोले बल्कि सबको भौंचक्का कर दिया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज हुए दो पूर्व विधायकों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ज्वाइन कर ली है। दोनों को ही पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
जालमसिंह रावलोत शिव और तरूणराय कागा चौहटन से चुनाव लड़ेंगे। जयपुर में पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत और तरूणराय कागा ने हनुमान बेनीवाल से मुलाकात कर रविवार को पार्टी ज्वाइन की है। गौरतलब हैै कि दोनों ही भाजपा में टिकट के दावेदार थे। जालमसिंह 2003 में शिव से और तरूणराय कागा 2013 में चौहटन से भाजपा से विधायक रहे थे।
पचपदरा विधानसभा से थानसिंह डोली, सिवाना से महेन्द्र कुमार जैन टाइगर और बाड़मेर जोगाराम डूडी को आरएलपी ने प्रत्याशी घोषित किया है। थानसिंह पचपदरा में आरएपली के लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता है और धरने प्रदर्शन करते रहे हैं। सिवाना से महेन्द्रकुमार जैन बसपा से 2003 से चुनाव लड़ा था और भाजपा के कानसिंह कोटड़ी के सामने प्रमुख प्रतिद्वन्दी रहे थे। अभी महेन्द्र जैन कांग्रेस पार्टी में थे। जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी वर्तमान में सरपंच है।
Published on:
06 Nov 2023 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
